यशपाल शर्मा की जीवनी | yashpal sharma biography in hindi (Cricketer)

दोस्तों आज हम Cricketer Yashpal Sharma biography in hindi इस पोस्ट के माध्यम भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा की जीवनी की जानकारी जानने वाले है। हार्ट अटैक की वजह से यशपाल शर्मा की मौत 13 jul 2021 को हुई है। यशपाल वह काफी मशहूर क्रिकेटर थे और उन्होंने भारत के लिए world cup के लिए भी मैच खेला है। आपको अगर उनके जीवन की और भी जानकारी जानना है, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े।

Yashpal sharma biography in hindi
Yashpal sharma biography in hindi

Cricketer Yashpal Sharma biography in hindi

POINTINFORMATION
पूरा नामयशपाल शर्मा
उपनामयशपाल
व्यवसायक्रिकेट खिलाड़ी
आयु67 साल (2021 के अनुसार)
जन्म तिथि 11 अगस्त 1954
जन्म स्थान भारत
जन्म का दिनबुधवार
राष्ट्रीयता भारत
राशि चक्र सिंह चक्र
लिंग पुरुष
धर्म हिंदू धर्म
भाषा हिंदी, English, पंजाबी
मृत्यु तिथी 13 jul 2021

यशपाल शर्मा कौन हैं ? (Who is Yashpal sharma)

यशपाल शर्मा एक प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। यशपाल का जन्म 11 अगस्त 1954 को भारत में हुआ था। यशपाल को 1973-1987 तक पंजाब के बल्लेबाज के रूप में भी जाना जाता है। यशपाल ने साल 1979 और 1983 में भारत के लिए विश्व कप क्रिकेट में खेला था।
यशपाल और रोजर बिन्नी साल 1983 के मैच में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

यशपाल शर्मा का निधन (Yashpal Sharma Dead)

1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया हैं।

कपिल देव के नेतृत्व में 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा भी थे। उनका निधन मंगलवार को हृदय गति रुकने से हो गया हैं। वह 67 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा भी है।

यशपाल शर्मा के निधन पर वर्तमान और पूर्व कई भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ियो ने शोक व्यक्त किया है।

यशपाल शर्मा का करिअर ( Yashpal Sharma biography of career)

यशपाल शर्मा ने 1983 के विश्व कप क्रिकेट में भारत की जीत में महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने श्रृंखला में 34.28 की औसत से 240 रन बनाए थे और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 61 रनों की साहसी पारी भी खेला था।

यशपाल शर्मा ने एकदिवसीय 37 मैच और 42 टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया हैं। यशपाल साल 1979 से 1983 तक भारतीय मध्य क्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी थे। यशपाल ने दो शतक और नौ अर्द्धशतक के साथ 1606 रन भी बनाए है। उन्होंने ने साल 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। साल 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ 28.48 की औसत से 883 रन बनाते हुए अपना वनडे करिअर की शुरुवात यशपाल शर्मा ने किया था।

जूनियर स्तर के क्रिकेट में प्रमुखता से उभरे एक अच्छे क्रिकेटर यशपाल शर्मा है। उन्होंने क्रिकेट खेलना उनके स्कूली दिनों में शुरू किया था, यशपाल ने साल 1972 में जम्मू और कश्मीर के स्कूलों के खिलाफ पंजाब के स्कूल की तरफ से खेले थे और उन्होंने 260 रन भी बनाए थे। केवल दो वर्षों यशपाल राज्य की टीम में थे और जीतने वाली उत्तरी क्षेत्र टीम के सदस्य भी थे।

यशपाल ने दक्षिण क्षेत्र की टीम के खिलाफ उत्तर क्षेत्र के लिए दलीप ट्रॉफी में खेला था और 173 रनों की शानदार पारी से लोगों को काफी प्रभावित किया था। उस खेल में वेंकटराघवन एरापल्ली प्रसन्ना और चंद्रशेखर भी थे। यशपाल रणजी ट्रॉफी में हरियाणा और रेलवे सहित तीन टीमों का प्रतिनिधित्व भी किया था। यशपाल ने अभी तक कुल 160 मैच खेले है और उनके इस 160 मैचों में उन्होंने 8,933 रन भी बनाए है। यशपाल उनके क्रिकेट करिअर में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।

राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी यशपाल शर्मा ने कुछ वर्षों के लिए काम किया हैं और साल 2008 में यशपाल फिर से पैनल में नियुक्त किया गया था।

Yashpal Sharma 1983 वर्ल्ड कप के हीरो

विश्व कप साल 1983 के सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए यशपाल शर्मा एक शीर्ष स्कोरर थे। उस खेल में यशपाल ने 61 रन बनाए थे। मोहिंदर अमरनाथ के साथ 92 रन की साजिदारी के साथ एक शानदार मैच जीतने वाली पारी खेली थी। टेस्ट मैचों में यशपाल का सर्वाधिक स्कोर 140 रन का रहा है।

दोस्तों आज हमारे Yashpal Sharma biography in hindi इस पोस्ट अपने एक अच्छे भारतीय खिलाडी की जीवनी के बारे जानकारी पायी है। हमे आशा है की हमारे द्वारा लिखी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होंगी। आपका अगर इस पोस्ट के बारे में कोई सुझाव हो तो हमें कंमेंट में जरूर बताये और साथ में यह पोस्ट कैसा लगा यह भी बताओ। अगर आपको Yashpal Sharma biography in hindi यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के share जरूर करे।

यह भी जरूर पढे :-

1) क्रिकेटर ईशान किशन की जीवनी
2) क्रिकेटर कृणाल पांड्या की जीवनी
3) क्रिकेटर अवेश खान की जीवनी
4) क्रिकेटर ऋषभ पंत की जीवनी
5) क्रिकेटर हरलीन देओल की जीवनी