MF Husain Biography in hindi | एम. एफ. हुसैन की जीवनी

MF Husain Biography in hindi- दोस्तों आज हम इस पोस्ट के माध्यम से एक लोकप्रिय पेंटर एम. एफ. हुसैन की जीवनी के बारे में जानकारी बताये हैं। एम. एफ. हुसैन एक बहुत बड़े पेंटर थे। उनके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण विवाद, परिवार, अवार्ड, उनका जन्म, मृत्यू, करिअर और उनके कुछ मुख्य कार्य हमने आज इस पोस्ट में विस्तार से बताने की कोशिश की हैं। आपको एम. एफ. हुसैन के जीवन की हर बात को जानना हैं, तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े।

MF Husain Biography in hindi

POINTINFORMATION
असली नामएम. एफ. हुसैन
उपनामहुसैन
जन्म तिथी17 सितंबर 1995
आयु95 वर्ष ( उनकी मृत्यु के समय)
मृत्यु तिथी9 जून 2011
पेशा पेंटिंग, चित्रकारी शैली
शिक्षासर जे जे स्कूल ऑफ आर्ट
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक कैरियरराज्यसभा सांसद ( 12 मई 1986- 11 मई 1992)

एम.एफ. हुसैन का बचपन और प्रारंभिक जीवन

17 सितंबर 1915 को महाराष्ट्र के पंढरपुर शहर में एम.एफ. हुसैन का जन्म एक सुलेमानी बोहरा परिवार में हुआ था। जब हुसैन केवल डेढ़ साल के थे, तब उनकी माता का देहांत हो गया था। उनके पिता ने कुछ महीनों के बाद दूसरी शादी कर ली और इंदौर मे रहने के लिए चले गए। हुसैन ने इंदौर में ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की हैं।

किशोर जीवन के दौरान हुसैन बड़ौदा में रहे हैं। हुसैन ने बड़ौदा में ही सुलेख की कला को सीखना शुरू किया था। हुसैन ने धीरे-धीरे कला के प्रति रुचि विकसित की और एक अच्छे कलाकार बनने का फैसला किया। हुसैन 1935 में मुंबई चले गए और प्रसिद्ध स्कूल सर जे जे स्कूल ऑफ आर्ट में प्रवेश लिया था।

एम.एफ. हुसैन का करियर

हुसैन ने अपने शुरुआती वर्षों में मुंबई में सिनेमा के पोस्टरों को चित्रित किया था और परिदृश्यों को चित्रित करने के लिए गुजरात की चले गए थे।

साल 1930 में हुसैन ने बॉलीवुड फिल्म उद्योग के लिए होर्डिंग की पैंटिंग किया था। हुसैन के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का विभाजन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था क्योंकि इसने आधुनिक भारतीय कला को जन्म दिया जिसके परिणामस्वरूप  साल 1947 में मुंबई में ‘The Progresive Artists  ग्रुप का गठन भी हुआ था।

हुसैन की पहली एकल प्रदर्शनी साल 1952 में ज्यूरिख में थी। हुसैन की पहली अमेरिकी प्रदर्शनी न्यूयॉर्क में स्थित इंडिया हाउस में साल 1964 में थी। साल 1971 में साओ पाउलो द्विवार्षिक में पाब्लो पिकासो के साथ हुसैन एक विशेष आमंत्रित सदस्य थे।

एम.एफ. हुसैन के विवाद (M.F. Husain Controversy)

एक मुस्लिम परिवार में जन्मे हुसैन ने अपने चित्रों के माध्यम से अन्य धार्मिक संस्कृतियों में सुंदरता के सार को पकड़ लिया था। हुसैन के कुछ चित्रों ने हिंदू राष्ट्रवादी समूहों की धार्मिक भावनाओं को ठोस पहुंचाया था, तब कुछ हिंदू लोगों ने उनके खिलाफ विरोध करना शुरू किया था।

हुसैन द्वारा साल 1970 में बनाई गई एक पेंटिंग 1996 में ‘विचार मीमांसा’ पत्रिका में ‘एम.एफ. हुसैन- एक पेंटर या कसाई’ लेख प्रकाशित होने के बाद, हुसैन के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए 8 शिकायतें दर्ज की गईं।

हुसैन के घर पर बजरंग दल जैसे समूहों द्वारा साल 1998 में हमला किया गया था और हुसैन की सारी कलाकृतियों को नष्ट कर दिया गया था। उस समय शिवसेना ने हमले का समर्थन भी किया था। बजरंग दल के 26 सदस्यों को हमले के सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। साल 2004 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने हुसैन के खिलाफ आपराधिक शिकायतों को खारिज कर दिया था।

हुसैन द्वारा हिंदू देवी-देवताओं की एक नग्न पेंटिंग की व्यापक रूप से फरवरी 2006 में आलोचना की गई थी क्योंकि इस पैंटिंग से हिंदू लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी। इन सब बातों के अलावा 6 फरवरी 2006 को इंडिया टुडे द्वारा ‘आर्ट फॉर मिशन कश्मीर’ शीर्षक से एक विज्ञापन भी प्रकाशित किया गया था।

उस पेंटिंग ने भारी आलोचना अर्जित की क्योंकि यह भारत के नक्शे पर एक नग्न महिला के रूप में भारत माता का प्रतिनिधित्व करती थी और उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर भारत के राज्यों के नाम लिखे गए थे।

काफी हिंदू लोगों के विरोध और आलोचना के बाद हुसैन ने सभी लोगों से माफी मांगी थी और उस पेंटिंग को नीलामी से वापस लेने का वादा किया था। हालांकि बाद मे वही पैंटिंग नीलामी में 80 लाख रुपये में बिकी थी।

एम.एफ. हुसैन की मौत

हुसैन ने कतर और लंदन में अपने अंतिम दिन बिताने के बाद, भारत लौटने की तीव्र इच्छा व्यक्त किया था, लेकिन उनको इस बात पे सलाह दी गई, की वह भारत ना आये क्योंकि हुसैन को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। कुछ महीनों तक बीमार रहने के बाद हुसैन लंदन के रॉयल ब्रॉम्प्टन अस्पताल में 9 जून 2011 को  हृदय की गति रुकने के बाद अंतिम सांस ली थी। हुसैन का अंतिम संस्कार UK के सबसे बड़े कब्रिस्तान ‘ब्रुकवुड कब्रिस्तान’ में किया गया था।

एम.एफ. हुसैन के प्रमुख कार्य

एम.एफ. हुसैन ने भारत को एक लाल रंग की नग्न महिला के रूप में चित्रित किया था। उस पैंटिंग मे उस महिला के हाथ और पैर भारतीय उपमहाद्वीप के आकार में विपरीत हैं। पेंटिंग के कारण विश्व हिंदू परिषद (VHP) जैसे कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था और बाद में वह पैंटिंग नीलामी में 80 लाख रुपये में बेचा गया था । यह एम.एफ. हुसैन की सबसे प्रसिद्ध और सबसे विवादास्पद प्रमुख कार्य था।

एम.एफ. हुसैन के पुरस्कार और सम्मान

1) साल 1966 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार दिया गया हैं।

2) साल 1973 में पद्म भूषण पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया गया था।

3) साल 1991 मे भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया।

4) साल 2007 में केरल सरकार की तरफ से राजा रवि वर्मा पुरस्कार दिया गया था।

5) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया और मैसूर विश्वविद्यालय की तरफ से मानद डॉक्टरेट से सन्मानित किया था।

6) साल 2004 में ललित कला अकादमी और नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय कला पुरस्कार मिला था।

7) साल 1997 में  लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए आदित्य विक्रम बिड़ला ‘कालाशिकर’ पुरस्कार मिला था।

8) साल 1968 मे ‘थ्रू द आईज ऑफ ए पेंटर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रायोगिक फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारत मे मिला था।

9) साल 1967 में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुसैन की फिल्म ‘थ्रू द आइज ऑफ ए पेंटर’ के लिए गोल्डन बियर शॉर्ट फिल्म अवार्ड मिला और म्यूज़ियम ऑफ़ मॉडर्न आर्ट (MOMA), न्यूयॉर्क द्वारा खरीदा गया था।

10) साल 1959 में इंटरनेशनल बिएननेल अवार्ड, टोक्यो मे मिला।

11) साल 1955 में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी, ललित कला अकादमी, नई दिल्ली में प्रथम पुरस्कार मिला था।

12) साल 1947 में बॉम्बे आर्ट सोसाइटी अवार्ड मुंबई में मिला था।

13) एम. एफ. हुसैन की 100वीं जयंती पर गूगल ने एम.एफ. डूडल के साथ हुसैन को सन्मानित किया।

एम एफ हुसैन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सवाल

1) 1966 में एम एफ हुसैन को किस सम्मान से सम्मानित किया गया?
एम एफ हुसैन को साल 1966 में पद्म श्री पुरस्कार से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया हैं।

2) प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार कौन है?
भारत के प्रसिद्ध चित्रकार एम एफ हुसैन हैं, जिनका पूरा नाम मकबूल फिदा हुसैन हैं

3) मकबूल फिदा हुसैन को पद्म विभूषण पुरस्कार कब मिला?
मकबूल फिदा हुसैन को भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण पुरस्कार साल 1991 में दिया गया था।

4) मकबूल फिदा हुसैन की प्रारम्भिक शिक्षा कहाँ हुई?
मकबूल फिदा हुसैन की प्रारम्भिक शिक्षा Sir.J.J. School of Art इस स्कूल मे हुई हैं।

5) एम एफ हुसैन किस क्षेत्र में प्रसिद्ध थे?
एम एफ हुसैन एक प्रसिद्ध चित्रकार हैं, वह पैंटिंग मे बहुत ही प्रसिद्ध चित्रकार हैं।

6) एम एफ हुसैन की मृत्यु किस सन में हुई?
एम एफ हुसैन की मृत्यू 9 जून 2011 को हुई हैं।

7) एम एफ हुसैन का जन्म कहां हुआ था?
एम एफ हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को महाराष्ट्र के पंढरपुर जिल्हे मे हुआ हैं।

8) एम एफ हुसैन की विवादित पेंटिंग कोनसी हैं?
एम एफ हुसैन ने एक नग्न महिला की पेंटिंग बनाया था और महिला के हाथ पैर और शरीर पर भारत के राज्यों का नाम लिखा था। इस पेंटिंग को लोगों ने विरोध किया था।

Top 10 MF Husain Painting

दोस्तों आज अपने MF Husain Biography in hindi इस पोस्ट से उनकी पूरे जीवन का सफर कैसा रहा, उनके जीवन मे क्या विवाद हुए, कितने अवार्ड मिले ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ा हैं। हमे आशा है की हमारा MF Husain Biography in hindi यह पोस्ट आपको काफी अच्छा लगा होगा। आपको अगर हमारे इस पोस्ट मे कुछ भी कमी लगती हैं, तो हमे comment में जरूर बताये और साथ मे आपको यह पोस्ट कैसा लगा यह भी बताये। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share जरूर करे।

हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

यह भी जरूर पढ़े :-

1) ए पी जे अब्दुल कलाम की जीवनी
2) बिल गेट्स की जीवनी
3) अलाउद्दीन खिलजी की जीवनी
4) स्वामी विवेकानंद की जीवनी


( mf husain biography in hindi )

Leave a Comment