दिशा पटानी की जीवनी | Disha Patani Biography in hindi

Disha Patani Biography in hindi :- दोस्तों आज हम एक लोकप्रिय अभिनेत्री दिशा पटानी की जीवनी के बारे में जानकारी बताने वाले हैं। दिशा पटानी का परिवार, करिअर, निजी जीवन, फिल्म का करिअर, पसंद, शिक्षा, घर, संपति, कार का संग्रह, कमाई, affairs और उनके जीवन की बहुत सी जानकारी आपको हमारे इस पोस्ट के माध्यम से मिलने वाली हैं। दिशा पटानी की पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े।

Disha Patani biography in hindi
Disha Patani biography in hindi

Disha Patani Biography in hindi

POINTINFORMATION
पूरा नामदिशा पटानी
उपनामदिशा
जन्मदिन13 जून 1992
आयु29 वर्ष (2021 के अनुसार)
जन्म स्थानबरेली, उत्तर प्रदेश, भारत
राशि चक्रमिथुन राशि
धर्महिंदू धर्म
राष्ट्रीयताभारतीय
पेशाअभिनेत्री, मॉडल
गृहनगरटनकपुर, उत्तराखंड, भारत
प्रसिद्धएम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)
महेंद्र सिंह धोनी की पहली प्रेमिका
‘प्रियंका झा की भूमिका के रूप में
डेब्यू तेलुगु फिल्मलोफर (2015)
डेब्यू बॉलीवुड फिल्मएम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

Disha Patani Physics Stats (दिशा पटानी की भौतिक स्थिती)

ऊँचाई (लगभग) ऊँचाई मीटर में 1.70 मीटर
ऊँचाई सेंटीमीटर में170 सेंटीमीटर
ऊँचाई फिट इंच में 5 फिट 7 इंच
वजन (लगभग) वजन किलोग्राम में50 kg
शरीर का माप34-25-34
बालों का रंगकाला
आँखों का रंगगहरा भूरा

Disha Patani Favorites (दिशा पटानी की पसंद)

पसंदीदानाम
पसंदीदा अभिनेताजैकी चान
पसंदीदा अभिनेत्रीरेखा, माधुरी दीक्षित
पसंदीदा फिल्म चरित्र“मुगल-ए-आजम” में अनारकली का चरित्र
पसंदीदा गंतव्यमालदीव
पसंदीदा फिल्मएवेंजर्स सीरीज, मुगल-ए-आजम
पसंदीदा कैंडीपार्ले किस मी और पल्स
पसंदीदा मिठाईइमरथी, जलेबी, रबड़ी
पसंदीदा स्नैक ब्रांडहल्दीराम
पसंदीदा फुटवियर ब्रांडप्यूमा
पसंदीदा रंगसफेद
पसंदीदा शौकयोग करना, नृत्य करना, यात्रा करना

दिशा पटानी का परिवार (Disha Patani Family)

रिश्तानाम
पिता का नामजगदीश सिंह पटानी
माता का नामपद्मा पटानी
भाई का नामसूर्यांश पटानी(छोटा)
बहन का नामखुशबू पटानी (बड़ी)

Disha Patani Social Media

Social MediaSocial ID and Links
Instagramdishapatani
Facebookdisha patani
Twitter@DishPatani

दिशा पटानी का प्रारंभिक जीवन

दिशा पटानी एक भारतीय हिंदू परिवार से हैं। दिशा पटानी 13 जून साल 1992 को बरेली शहर जो उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य मे आता हैं वही उनका जन्म हुआ था। दिशा बचपन से ही एक ईमानदार छात्रा थी, दिशा ने पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी दिलचस्पी दिखाई हैं।  बचपन से ही दिशा की भारतीय वायु सेना में पायलट बनने की इच्छा थी। दिशा बचपन से ही अपने परिवार के साथ रहती हैं। उसके भाई-बहनों के साथ दिशा की एक सामान्य परवरिश हुई हैं। उनके परिवार मे कुल पाँच सदस्य हैं। दिशा के परिवार मे एक भाई, बहन और माता- पिता हैं।

दिशा पटानी का करिअर (Disha Patani Biography of career)


दिशा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर रही थीं। फिर कुछ सालों बाद वह मॉडलिंग मे अपना करिअर करने के लिए मुंबई में आ गईं। साल 2015 में दिशा प्रसिद्ध कैडबरी डेयरी मिल्क का  विज्ञापन में प्रदर्शित हुई थी और उस विज्ञापन के बाद दिशा एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं थी।

लोफर इस फिल्म में भूमिका पाने से पहले निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने दिशा को पिछली फिल्मों में से एक के लिए ऑडिशन देने को कहा गया था और बाद मे दिशा को उस फिल्म के लिए उन्हें चुना गया था। दिशा पटानी ने साल 2015 में तेलुगु फिल्म लोफर के साथ मौनी के रूप में अपनी तेलुगु फिल्म उद्योग मे करिअर की शुरुआत की थी। दिशा उस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री थीं और उस फिल्म के अभिनेता वरुण तेज थे।

दिशा ने सबसे पहले टी सीरीज का गाना बेफिक्रा टाइगर श्रॉफ के साथ रिकॉर्ड किया था। इस गाने के बाद दिशा को एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी इस फिल्म के लिए साल 2016 में भूमिका के लिए आमंत्रित किया गया था और उनकी वह एक अच्छी फिल्म बनी और लोगों ने उस फिल्म को काफी पसंद किया था।

दिशा ने साल 2017 में जैकी चैन के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट कुंगफू योगा मे भी काम कर चुकी है और वह एक बहुभाषी कॉमेडी एक्शन फिल्म थी। उस फिल्म में अभिनेता सोनू सूद, अमायरा दस्तूर और आरिफ रहमान भी शामिल थे।

दिशा ने सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए 2016 में स्क्रीन अवार्ड भी जीता हैं। दिशा की हिंदी डेब्यू फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी इस साल 2016  की फिल्म के लिए स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर- फीमेल पुरस्कार 2017 को मिला है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाई थी और दिशा ने धोनी की पूर्व प्रेमिका प्रियंका झा की भूमिका का रोल निभाई थी। साल 2016 की फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के गाने “तू आता है देखे में” को पिछले कुछ सालों से इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय और डाउनलोड किया गया गाना हैं।

उस फिल्म के बाद दिशा ने मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ बाघी 2 में अभिनय किया था और वह फिल्म साल 2016 की हिट बाघी की अगली कड़ी थी। उस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित की गयी थी। बागी 2 यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज़ हुई और इस फिल्म ने लगभग ₹243 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म दिशा की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म हैं। दिशा ने और भी कई सारे फिल्मो मे अभिनय किया हैं और इसके अलावा कई ब्रांड के विज्ञापन मे भी अपना करिअर कर चुकी हैं।

दिशा पटानी की शिक्षा (Disha Patani Education)

दिशा ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा इंदौर, मध्य प्रदेश से पूरी की हैं और स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद में एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए प्रवेश किया था। दिशा पटानी भी एक  कॉलेज छोड़ने वाले बॉलीवुड के अभिनेता- अभिनेत्री की सूची में शामिल हैं। दिशा ने फेमिना मिस इंडिया साल 2013 प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेने के बाद अपना इंजीनियरिंग की पढाई बंद कर दि थी। उस प्रतियोगिता मे दिशा पहली रनर-अप के रूप में आई थी। फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के बाद दिशा ने मॉडलिंग के लिए असाइनमेंट लिया था ।

दिशा पटानी की संपति, घर, कार और कमाई (Disha Patani Net Worth)

दिशा की कुल संपत्ति लगभग 70 करोड़ भारतीय रुपये है। दिशा का मुख्य कमाई का जरिया फिल्म हैं और इसके अलावा वह मॉडलिंग भी करती हैं। दिशा कई सारे ब्रांड का विज्ञापन और प्रचार आदि से हर साल लगभग 17 करोड़ से भी ज्यादा कमाती हैं।

दिशा के पास Audi A6, BMW 5 सीरीज, मर्सिडीज E220 और जगुआर F space जैसी शानदार कारें हैं। इनके अलावा भी उनके पास दूसरी कारें हैं।

दिशा का मुंबई बांद्रा में अपना एक शानदार घर भी है और उसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये हैं।

Disha Patani Affairs (दिशा पटानी के संबंध)

1)  दिशा पटानी और पार्थ समथान

दिशा पटानी एक ऐसे लड़के के साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए तैयार हो गयी थी, जो एक सम-जेंडर था और उसका नाम पार्थ समथान था। फिल्म उद्योग में दिशा एक प्रसिद्ध टीवी अभिनेता पार्थ समथान के साथ रिश्ते में थीं। फिर बाद मे दिशा को उन्हें छोड़ना पड़ा क्योंकि दिशा को साबित करने के लिए कुछ सबूत मिले थे कि उनका निर्माता विकास गुप्ता के साथ कुछ संबंध थे।

2) दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ

दिशा और टाइगर यह दोनो कथित तौर पर डेटिंग कर रहे हैं।  इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया था। दिशा कुछ समय बाद बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ के प्रति अपनी भावनाओं का खुलासा किया। कुछ समय पहले ही मुंबई मिरर के साथ एक साक्षात्कार के दौरान दिशा से बागी 2 के सह-कलाकार टाइगर के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया था।

दिशा से पूछा गया की आप अक्सर टाइगर श्रॉफ के साथ ही रहती है, फिर भी टाइगर आपके रिश्ते को स्वीकार क्यु नहीं करता है? टाइगर और दिशा को अक्सर मुंबई के भोजनालयों में कई बार एक साथ देखा गया है। कुछ समय पहले ही इन दोनों को मुंबई के एक कैफे में एक साथ देखा गया था। उस समय प्रशंसकों की भीड़ ने दिशा को घेर लिया था और बचाव में टाइगर आए थे।

दिशा पटानी के बारे में रोचक तथ्य

• दिशा बचपन में एयर फ़ोर्स में पायलट बनना चाहती थीं लेकिन बाद दिशा ने अपना फ़ैसला बदल लिया।

• दिशा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापन में मॉडल के रूप में की हैं।

• टनकपुर, उत्तराखंड, भारत की एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल दिशा पटानी हैं।

• जगदीश सिंह पटानी की बेटी हैं दिशा पटानी जो पेशे से उत्तर प्रदेश पुलिस में DSP हैं।

• साल 2015 में फिल्म ‘लोफर’ इस तेलुगु फिल्म से तेलुगु फिल्म उद्योग मे अपने करिअर की शुरुआत की थी।

• दिशा एक पशु प्रेमी भी है। उसके पास दो कुत्ते भी हैं, उनका नाम गोकू और बेला है और एक बिल्ली भी हैं, उसका नाम जैस्मीन है।

• छुट्टियों में दिशा अपने दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी और मौज़ मस्ती  करना पसंद करती हैं।

• दिशा पटानी नोरा फतेही की काफी अच्छी दोस्त भी हैं जो ‘बिग बॉस’ में उनके साथ दिखाई थीं।

• बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा का एक अफवाह भरा रिश्ता हैं।

• दिशा दिखने मे बहुत ही शानदार लगती है क्योंकि वह हर दिन जिम में कड़ी मेहनत करती हैं और उसे फिट रहना पसंद हैं।

• वह अपने कथित प्रेमी टाइगर श्रॉफ के साथ एक ही जिम फिटनेस ट्रेनर साझा करती हैं

• उसे अपनी कार चलाना और करीबी दोस्तों के साथ घूमना पसंद है

• दिशा पटानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनका आदर्श मानती हैं।

• दिशा के वीडियो गीत ‘बेफिक्रा’ को YouTube पर 32,260,000 से अधिक बार देखा गया हैं और यह एक अच्छा रेकॉर्ड हैं।

• टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी’ में श्रद्धा कपूर की भूमिका निभाने के लिए दिशा को अभिनय का मौका मिला था।

• दिशा जैकी चैन की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उन्होंने ‘कुंग फू योगा’ में अभिनय भी किया था। एक बार जैकी चैन ने दिशा को एक जैकेट भी गिफ्ट में दिया था।

• एम.एस. धोनी फिल्म में प्रियंका झा के किरदार की तैयारी के दौरान दिशा ने झारखंड की आदिवासी भाषा असुरी भी सीखनी पढ़ी।

• दिशा को करण जौहर की सेक्स-कॉमेडी फिल्म ‘नो सेक्स प्लीज’ इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने करिअर की शुरुआत करने का मौका मिला।

• कुछ समय पहले ही दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज के छात्रों द्वारा ‘वेलेंटाइन डे देवी’ के रूप में उसे वोट दिया गया था।

तो दोस्तों अपने Disha Patani Biography in hindi इस पोस्ट से बहुत सारी उनके जीवन की बाते जानी हैं। हमे आशा हैं की हमारा यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा। अगर आपको इस पोस्ट के बारे मे कुछ सवाल पूछना हो तो कंमेंट् मे जरूर बताये और साथ मे हमारा यह पोस्ट कैसा लगा यह भी जरूर बताये। आपको हमारा Disha Patani Biography in hindi यह पोस्ट अच्छा लगा तो आपके दोस्तों और परिवार के share जरूर करे।
धन्यवाद।

यह भी जरूर पढ़े :-

1) यामी गौतम की जीवनी
2) कृति सेनन की जीवनी
3) मिनिशा लांबा की जीवनी
4) रश्मिका मंदाना की जीवनी
5) उर्वशी रौतेला की जीवनी

(Disha Patani Biography in hindi)