यामी गौतम करिअर, कमाई, पति, विवाद | Yami Gautam Biography in hindi

Yami Gautam Biography in Hindi:- दोस्तों आज हम इस पोस्ट मे एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री यामी गौतम की जीवनी के बारे मे जानकारी बताया है। यामी गौतम का परिवार, कमाई, करिअर, पुरस्कार, तथ्य, उनके पति के बारे में, विवाद, कुल संपति, प्रारंभिक जीवन और भी बहुत सारी जानकारी इस पोस्ट से जानने वाले है। आपको अगर यामी गौतम की जीवनी के बारे मे विस्तार से जानना है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े।

Yami goutam biography in hindi
Yami goutam biography in hindi

Yami goutam biography in hindi

POINTINFORMATION
पूरा नामयामी गौतम
उपनामयामी
आयु32 वर्ष (2021 के अनुसार)
जन्म तिथी28 नवंबर 1988
जन्म स्थानबिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत
व्यवसायअभिनेत्री, मॉडल
राशि चक्रधनु राशि
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शौकअभिनय, यात्रा
शैक्षणिक योग्यताकानून में स्नातक
डेब्यू फिल्मउलासा उत्सव(2009)
डेब्यू टीवी शोचांद के पार चलो (2008)

Yami Gautam Physics Stats (यामी गौतम की भौतिक स्थिती)

ऊंचाई (लगभग) सेंटीमीटर में ऊंचाई: 162 सेमी
मीटर में ऊँचाई: 1.62 वर्ग मीटर
इंच में फिट ऊंचाई: 5′ 5″ इंच
वजन (लगभग) किलो में वजन: 50 किलो
पाउंड में वजन: 110 lbs
बालों का रंग भूरा
आंखों का रंग काला

Yami Goutam Favorites (यामी गौतम की पसंद)

पसंदीदानाम
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान
पसंदीदा अभिनेत्री जेसिका अल्बा, टायरा बैंक्स
पसंदीदा निर्देशक शूजीत सरकार, राजू हिरानी, नीरज पांडे
पसंदीदा फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
पसंदीदा खाना चंबा का राजमा
पसंदीदा परफ्यूम फॉरएवर और एवर डायर
पसंदीदा फैशन डिजाइनर रॉकी एस
पसंदीदा गंतव्य लंदन और न्यूयॉर्क
पसंदीदा रंग काला, लाल और सफेद
पसंदीदा शौक पढ़ना, योग

Yami Gautam Family (यामी गौतम का परिवार)

रिश्तानाम
पिता का नाम मुकेश गौतम
माता का नामअंजलि गौतम
भाई का नाम पता नहीं
बहन का नाम सुरीली गौतम

Yami Goutam Social Media

Social MediaSocial ID and Links
Instagramyami goutam
Facebookyamigoutam
Twitter@yamigoutam

यामी गौतम का प्रारंभिक जीवन (Yami Gautam Early Life)

यामी का जन्म एक शुद्ध शाकाहारी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। यामी का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ हैं। कुछ सालों बाद यामी का परिवार चंडीगढ़ मे रहने के लिए चला था। यामी का पालन पोषण और बड़ी वो चंडीगढ़ में हुई हैं। यामी के पिता का नाम मुकेश गौतम हैं और वह पेशे से एक प्रसिद्ध पंजाबी फिल्म निर्माता हैं।यामी के परिवार में पाँच सदस्य थे। उनके परिवार में यामी के पिता मुकेश गौतम और माता अंजलि गौतम हैं। इसके अलावा यामी की एक छोटी बहन भी है, उसका नाम सुरीली गौतम है और वह पेशे से एक पंजाबी फिल्म स्टार है।

यामी का एक भाई भी हैं और उसका नाम ओजस गौतम है। यामी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई गृहनगर से पूरी की हैं और बाद में उसने लॉ में ग्रेजुएशन किया हैं। यामी 20 साल की उम्र तक एक IAS अधिकारी बनने का सपना देखती थी, लेकिन उसके व्यक्तित्व ने उसे एक मॉडल के रूप में अपना करियर बनाने का मौका मिला। अंतिम मे यामी के जो सपने थे उसकी जगह अभिनय ने लिया और वह एक लोकप्रिय अभिनेत्री बन गयी।

यामी गौतम का करियर (Yami Gautam Biography of career)

यामी गौतम के जीवन मे बहुत से उतार चड़ाव आये थे, जैसा की हर एक के जीवन मे आता है। यामी गौतम 20 साल की उम्र में अपने करिअर को लेकर काफी परेशान हो गयी थी। अपना करियर को शुरू करने के लिए वह मुंबई आ गईं।

यामी को मुंबई मे आने के कुछ दिनों बाद ही उन्हें मौका मिल गया। उसने टेलीविजन पर अपने करियर की शुरुवात चांद के पार चलो इस से शुरू किया था। इस के बाद यामी ने साल 2009 में फिल्म उद्योग में अपनी करिअर की शुरुआत की और उनकी पहली फिल्म उल्लास उत्सव यह थी और वह तमिल भाषा में थी। साल 2012 में यामी ने शूजीत सरकार की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म विक्की डोनर में अभिनय किया था। यामी ने  इस बॉलीवुड फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।

यामी गौतम ने मुख्य रूप से कुछ तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों मे अभिनय किया है और साथ मे हिंदी फिल्म मे भी अभिनय किया है। यामी ने फिल्म के साथ साथ कुछ विज्ञापन मे भी काम कर चुकी हैं। फेयर एंड लवली विज्ञापनों की एक श्रृंखला में अभिनय करने के बाद यामी प्रमुखता से और भी मशहूर हो गयी। इन सब के अलावा यामी ने प्यार ना होगा कम में भी काम कर चुकी है। यामी ने बहुत सारी फिल्मो मे अभिनय किया है अगर आपको उनकी सभी फिल्मो के नाम जानना है तो आपको वह लिस्ट इस पोस्ट के अंतिम मे मिलेंगी।

यामी गौतम सैलरी और नेट वर्थ (Yami Goutam Net Worth)

दोस्तों हर कोई एक लोकप्रिय अभिनेत्री या अभिनेता की कमाई जानना चाहता हैं। भारतीय मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम का मासिक वेतन 55 लाख से ज्यादा है और उनकी एक साल की कमाई सात करोड़ से अधिक होती है। हमने यामी गौतम की कुल संपति का अनुमान लगाया हैं। तेलुगु फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम की कुल संपत्ति लगभग 36 करोड़ भारतीय रुपये है। यामी की कमाई का मुख्य जरिया फिल्म में अभिनय ही हैं और इसके अलावा वह टीवी विज्ञापन से भी कमा लेती हैं।

यामी गौतम के पति के बारे में

प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेत्री यामी गौतम ने कुछ साल पहले आदित्य धर इस शक्स से मिली थी। इन दोनों का कुछ दिनों तक मिलना जुलना चालू था और यह बात सबको पता भी थी। कुछ दिनों बाद यामी की शादी आदित्य धर के साथ तय भी हो गयी। यामी और आदित्य  ये दोनों ने कुछ समय बाद  3 जून 2021 को शादी कर ली।

यामी गौतम के कुछ विवाद (Yami Gautam Conrtoversy)

टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार के साथ यामी ने कुछ विवाद किया था, भूषण कुमार की पत्नी ने यामी की तीन फिल्मों का निर्माण भी किया था। उनका विवाद ‘सनम रे’ के प्रचार के दौरान हुआ था। उस समय यामी ने पुलकित सम्राट के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को लीक करने के लिए ‘टी-सीरीज़’ की टीम को दोषी ठहराया था।

इस विवाद से ‘टी-सीरीज’ ने यामी को बाद लंबे समय तक कोई फिल्म का ऑफर नहीं दिया था। फिल्म ‘जुनूनियत’ को भी प्रमोट नहीं किया था और उसका असर बॉक्स ऑफिस नतीजों पर पड़ा था।

कुछ समय बाद यामी को ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ इस फिल्म में लिया गया था। हालाँकि प्रेरणा अरोड़ा ने अपने और दिव्या के बीच के मतभेदों को दूर करने की कोशिश की थी। दिव्या ने यामी को माफ़ी मांगने के लिए कहा था लेकिन यामी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था।

यामी गौतम के पुरस्कार और सम्मान

1) साल 2012 में फिल्म ‘विकी डोनर’ के लिए “मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर डेब्यू – फीमेल” के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार मिला हैं।

2) 2012 में फिल्म ‘विकी डोनर’ के लिए “टीवी से उभरते फिल्मी सितारे” के लिए 5 वां बोरोप्लस गोल्ड पुरस्कार मिला हैं।

3) साल 2013 में फिल्म ‘विकी डोनर’ के लिए “स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर – फीमेल” के लिए IIFA का पुरस्कार मिला हैं।

4) साल 2013 में फिल्म ‘विकी डोनर’ के लिए “सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण” के लिए ज़ी सिने पुरस्कार मिला हैं।

5) वर्ष 2019 में फिल्म ‘बाला’ के लिए ‘मोस्ट स्टाइलिश अपरंपरागत अभिनेत्री’ के लिए लोकमत मोस्ट स्टाइलिश यह पुरस्कार भी मिला हैं।

6) साल 2020 में फिल्म ‘बाला’ के लिए “सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता” के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार मिला हैं।

यामी गौतम के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

• यामी  को वर्कआउट और आसन करना और अपने आप को फिट रखना काफी पसंद है। यामी को खुली हवा मे या मैदान में वर्कआउट करना अच्छा लगता हैं।

• एक प्रशिक्षित पोल डांसर भी हैं, यामी गौतम।

• यामी ने टेलीविजन NDTV का शो ‘चांद के पार चलो’ से अपने करियर की शुरुआत कि हैं।

• यामी ने कन्नड़ फिल्म ‘उल्लासा उत्सव’ से अपना करिअर शुरू किया था।

• यामी ने अपने पसंद के कारण हिमाचल के घर में अपना ग्रीनहाउस और जैविक उद्यान भी बनाया हैं।

• यामी यह अभिनेत्री सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और वह प्रति फिल्म 1-2 करोड़ रुपये  चार्ज करती हैं।

• यामी गौतम एक वकील की छात्र थीं। लेकिन यामी को अभिनय के अपना अभिनय करने का जुनून उसे फिल्म उद्योग मे आगे बढ़ाया।

• यामी को चाय से काफी लगाव हैं और वह जब भी कई घुमने या यात्रा के लिए जाती हैं, तो उनके साथ एक चाय की किट हमेशा होती है।

• यामी गौतम का IAS ऑफिसर बनने का  भी सपना था, पर उसके अभिनय की रुचि से वह सपना पूरा नही हुआ।

• बॉलीवुड के अलावा यामी गौतम ने पंजाबी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है।

• यामी गौतम द ग्रीन लाइफ ज्यादा पसंद हैं, उसे हरे पेड़- पौदो से प्यार हैं और साथ वह पशु प्रेमी भी हैं।

Yami Gautam Movies List

• Ginny weds Sunny – 2020

• Junooniyat -2016

• Bhoot police – 2021

• Batti Gul metre chalu – 2018

• Vicky Donor – 2012

• Gouravam -2013

• action Jackson – 2014

• Total Siyapaa -2014

• Badlapur – 2015

• Sarkar 3 – 2017

• Dasvi

• Kaabil – 2017

• Sanam Re- 2016

• Bala -2019

• U r i :Surgical Strike -2019

• Courier boy Kalyan -2015

 • Valimai

• Agra Ka Daabra – 2016

• Mappilai Vinayagar – 2015

• Ullasa utsaha – 2019

• Tamilselvanum Thaniyar Anjalum -2016

 • A Thursday

 • Yuddham – 2014

• Nuvvila – 2011

• Ek Noor – 2011

• Hero – 2012

दोस्तों आज इस पोस्ट से अपने यामी गौतम की जीवनी की बहुत सी जानकारी को जाना है। उनके जीवन की हर एक बात को हमने विस्तार से बताया हैं। हमे आशा हैं की हमारा Yami Gautam Biography in hindi यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा। आपको अगर इस पोस्ट के बारे मे कोई भी सवाल पूछना हो तो हमे कंमेंट् मे जरुर बताये और साथ मे हमारा यह पोस्ट कैसा लगा यह भी बताये। अगर आपको हमारा Yami Gautam Biography in hindi यह पोस्ट अच्छा लगा तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ share जरूर करे। धन्यवाद।

यह भी जरूर पढ़े :-

1) पायल राजपूत की जीवनी

2) अनुष्का शेट्टी की जीवनी

3) कृति सेनन की जीवनी

4) मिनिशा लांबा की जीवनी

5) रश्मिका मंदाना की जीवनी