भारत की सबसे बड़ी नदी | Bharat Ki Sabse Badi Nadi Kaun Si Hai

“नमस्कार दोस्तों” इस पोस्ट मे हम भारत की सबसे बड़ी नदी के बारे मे जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है
भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है

भारत को नदियों की भूमि कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर छोटी से लेकर बड़ी नदिया है जो अपने आप मे खूबसूरती बिखेरे हुए है। अब कई लोगो के मन मे यह सवाल आता है की आखिर हमारे भारत की सबसे लम्बी नदी कोनसी है? तो आज हम आपको भारत की सबसे बड़ी नदी कोनसी है इसकी सपूर्ण जानकारी देंगे और साथ ही साथ हम आपको यह भी बताएंगे की भारत की top 10 सबसे बड़ी नदियों मे कौन कोनसी नदिया शामिल है इनका उदगम स्थान कहा से है सभी की जानकारी मिलेगी।

भारत की सबसे बड़ी नदी :

बहुत से लोग आपके साथ गलत जानकारी साझा करते है और आप मान लेते है क्योंकि कुछ वेबसाइट है जो आपको गलत जानकारी दे रही है वो भी अपने वेबसाइट का ट्रैफिक बढ़ाने के लिए वो लोग बताते है की भारत की सबसे लम्बी नदी सिंधु नदी है लेकिन कुछ बताते है की भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है। तो एक ही प्रश्न के दो आंसर पाकर हम कंफ्यूज हो जाते है लेकिन आज हम आपके इसी कन्फूज़न को दूर करने वाले है।

भारत की सबसे बड़ी नदी गंगा है ऐसा इसलिए है अगर मे सिंधु नदी की कुल लम्बाई की बात करू तो यह 2900 किलोमीटर है दूसरी तरफ गंगा नदी की कुल लंबाई 2525किलोमीटर है।

इनकी लंबाई का अनुपात देखते हुए हम यह अनुमान लगाते हैं की सिंधु नदी की कुल लंबाई गंगा नदी की लंबाई से अधिक है लेकिन फिर भी गंगा नदी सबसे बड़ी नदी क्यों मानी जाती है।

इसका कारण यह है कि सिंधु नदी का प्रसार भारत में गंगा नदी को तुलना मे कम है सिंधु नदी तिब्बत और कश्मीर के मध्य प्रवाहित होती है इसका ज्यादा हिस्सा तिब्बत की और प्रवाहित होता है और भारत मे इसका कम हिस्सा प्रवाहित होता है इस वजह से हम कह सकते हैं कि भारत की सबसे बड़ी नदी गंगा नदी है।

वहीं अगर ब्रह्मपुत्र नदी की बात करें तो इसकी लंबाई भी गंगा की लंबाई से अधिक है लेकिन भारत में इसका प्रसार गंगा नदी की तुलना में कम है जिस वजह से इसको भी भारत की सबसे बड़ी नदी नहीं कह सकते हैं।

top 10 भारत की सबसे बड़ी नदिया

भारत की 10 सबसे बड़ी नदियों की सूची नीचे साझा की जा रही है जिसको आप को ध्यान से देखकर समझना होगा इसमें बताई गई जानकारियों को ध्यान से पढ़ना———

(1) गंगा नदी :

अगर गंगा नदी की कुल लंबाई की बात करूं तो इसकी कुल लंबाई 2704 किलोमीटर है लेकिन भारत में इसका प्रसार 2525 किलोमीटर ही है गंगा नदी भारत, नेपाल, बांग्लादेश मे प्रवाहित होती है गंगा नदी की 8 नदिया होती हैं जिनके नाम है कोसी, गंडक, घाघरा, यमुना, महानंदा, सोन, महाकाली, करनाली है।

गंगा नदी को भारत की सबसे बड़ी नदी कहा जाता है,क्योंकि इसका प्रसार भारत में सर्वाधिक है अन्य नदियों की तुलना में।

(2) सिंधु नदी :

सिंधु नदी की कुल लंबाई 2900 किलोमीटर होती है जो कि सभी नदियों से बहुत अधिक है लेकिन फिर भी यह भारत की सबसे बड़ी नदी नहीं है क्योंकि भारत में इसकी लंबाई गंगा नदी की तुलना में कम है।

सिंधु नदी का उद्गम स्थल सिन का बाब नामक जलधारा से हुआ है सिंधु नदी तिब्बत और कश्मीर के मध्य प्रवाहित होती है सिंधु नदी की पांच उप नदियां हैं दिन में सबसे बड़ी नदी का नाम शतद्रु है और बाकी की 4 नदियां जैसे, विपासा, विपसता, इरावती, चंद्रभागा

है।

(3) ब्रह्मपुत्र नदी :

ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई 2700 किलोमीटर है इस नदी का उद्गम स्थल चेमायुंगडुंग नामक हिमवाह को माना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है ब्रह्मपुत्र नदी को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, अरुणाचल प्रदेश मे डिंह और असम मे ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है इसका एक और नाम है सापो

ब्रह्मापुत्र नदी की भी 5 उपनदिया होती है जो की है, तिस्ता, तोर्षा, बराक, लोहित, सुवनश्री है।

(4) गोदावरी नदी :

गोदावरी नदी का उद्गम त्रिम्बक पर्वत को मना जाता है इसकी लंबाई लगभग साढ़े चोदा सौ किलोमीटर है।

गोदावरी नदी महाराष्ट्र से प्रभावित होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है की प्रमुख सहायक नदियां होती है, मंजीरा, इंद्रावती, प्रणाहिता।

(5) नर्मदा नदी :

नर्मदा नदी की कुल लंबाई 1310 किलोमीटर है यह नदी मध्य प्रदेश और गुजरात के मध्य प्रवाहित होती है। इस नदी को दक्षिणी उत्तरी सीमा के तौर पर जाना जाता है। इस नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक पर्वत को माना जाता है। इसकी उपनदिया निम्नलिखित हैं जैसे, बरनार, बंजर, दूधी, तवा, शक्कर इत्यादि।

(6) कृष्णा नदी :

कृष्णा नदी की उत्पत्ति महाबलेश्वर पर्वत से हुई है इसकी कुल लंबाई को बात करूं तो यह लगभग 1300 किलोमीटर के आसपास की है इसकी प्रमुख रूप से चार उपनदियां हैं, भीमा, मुसी, तुंगभद्रा, घाटप्रभा।

(7) यमुना नदी :

यमुना नदी को गंगा नदी की सबसे सहायक नदियों की श्रेणी में नंबर वन पर रखा गया है इसका उद्गम स्थल यमुनोत्री है इसकी कुल लंबाई लगभग 1211 किलोमीटर है।

(8) महानदी :

महानदी की कुल लंबाई 850 किलोमीटर है इसको भी ब्रह्मापुत्र नदी की तरह कई नामों से पुकारा जाता है जैसे की चित्रोपला, महानंदा आदि।

महानदी की उत्पत्ति का मुख्य श्रेय रायपुर में स्थित सिहावा नामक पर्वत श्रेणी को माना जाता है।

(9) कावेरी नदी :

कावेरी नदी का उद्गम स्थल पश्चिम घाट में स्थित ब्रहागिरि पर्वत है कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है इसकी कुल लंबाई 764 किलोमीटर होती है।

सिसमा, हिमावती इसकी प्रमुख उप नदियां हैं।

(10) तापी नदी :

तापी नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश हैं यह मध्य प्रदेश से निकलकर महाराष्ट्र होते हुए अरब समुद्र में जाकर गिर जाती है इसकी कुल लंबाई 724 किलोमीटर है, जब यह मध्य प्रदेश से निकलती है इसकी तीव्रता इतनी कम होती है कि जिस तरह एक चींटी चल रही हो लेकिन धीरे-धीरे महाराष्ट्र पहुंचते-पहुंचते उसकी तीव्रता इतनी अधिक हो जाती है कि यह बहुत शीघ्रता से प्रवाहित होती है।

Conclusion

भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है और इसकी सुंदरता यहां पर प्रसिद्ध नदियां भी बनाती हैं, सभी नदियों का अपने अपने तौर पर काफी महत्व है।

कुछ नदिया तो ऐसी है भारत में जिनमें तौर तरीके के वजह से लोगों ने उनको भिन्न-भिन्न नामों से भी पुकारा ना शुरू कर दिया है। जब यह नदियां अपने उद्गम स्थल से निकलती हैं इनका तोर तरीका कुछ अलग ही होता है लेकिन जब यह अपने अंतिम स्थान तक पहुंच जाती है इनका स्वरूप देखना काफी मनोभाव पूर्ण होता है।

आशा करता हूं कि आपको मेरे द्वारा दी हुई जानकारी काफी पसंद आई होगी और भारत की सबसे बड़ी नदी को लेकर आपका जो कंफ्यूजन था वह भी दूर हो चुका होगा आप संपूर्ण जानकारी को अच्छे से समझ पाए होंगे।

“धन्यवाद ”