गुजरात के जिले की जानकारी | Gujarat District Name In Hindi

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में गुजरात के जिले की जानकारी (Gujarat District Name In Hindi) को जानने वाले हैं। इसके अलावा गुजरात के उन सभी जिले की विशेष जानकारी आपको बताने वाले हैं। आप हमारे द्वारा लिखे इस पोस्ट को पुरा पढ़िये आपको यह जानकारी अच्छी जरूर लगेगी।

गुजरात के जिले की जानकारी हिंदी में

भारत के पश्चिम में अवस्थित गुजरात एक तटीय राज्य है। इसके उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में राजस्थान, उत्तर-पूर्व में मध्यप्रदेश तथा दक्षिण में महाराष्ट्र है। पश्चिम एवं दक्षिण एवं दक्षिण-पश्चिम सीमा पर अरब सागर है। इसकी राजधानी गांधीनगर तथा व्यवसायिक राजधानी अहमदाबाद है।

गुजरात के जिले की सूची (Gujarat District Name In Hindi)

कुल 33 गुजरात के जिले हैं। गुजरात के जिले निम्न प्रकार है :

  1. अहमदाबाद
  2. अमरेली
  3. आणंद
  4. बनासकांठा
  5. भरूच
  6. भावनगर
  7. दाहोद
  8. डांग
  9. गांधीनगर
  10. जामनगर
  11. जूनागढ़
  12. कच्छ
  13. खेड़ा
  14. मेहसाणा
  15. नर्मदा
  16. नवसारी
  17. पाटण
  18. पंचमहाल
  19. पोरबंदर
  20. राजकोट
  21. सुरेंद्रनगर
  22. साबरकांठा
  23. सूरत
  24. तापी
  25. वलसाड
  26. बड़ोदरा
  27. देव भूमि द्वारका
  28. गिर सोमनाथ
  29. मोरबी
  30. बोटाद
  31. अरवल्ली
  32. महीसागर
  33. छोटा उदेपुर

गुजरात के जिले की विशेषता

उपरोक्त गुजरात के जिले की अलग-अलग भौगोलिक, ऐतिहासिक, आर्थिक और राजनैतिक विशेषताएँ हैं।

1. अहमदाबाद – अहमदाबाद जिले का मुख्यालय अहमदाबाद साबरमती के तट पर अवस्थित है और गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। यह गुजरात का व्यवसायिक राजधानी है। 1970 से पहले अहमदाबाद ही गुजरात का राजधानी था। अहमदाबाद को भारत का मेनचेस्टर कहा जाता है, क्योंकी अहमदाबाद में देश का सबसे ज्यादा कॉटन मिल अवस्थित है। इसी शहर में गाँधीजी ने साबरमती के तट पर आश्रम की स्थापना की थी।

2. अमरेली : यह गुजरात के सौराष्ट्र भाग में अवस्थित है। यहाँ का प्रमुख बंदरगाह पिपावाव है। यही राजुला भारत का सबसे बड़ा सीमेंट प्लांट है।

3. आणंद : अहमदाबाद और बड़ोदरा के मध्य में स्थित यह जिला भारत में मिल्क कैपिटल के न से प्रसिद्ध है।

4. बनासकांठा : क्षेत्रफल की दृष्टि से बनासकांठा गुजरात के जिले का दूसरा बड़ा जिला है। गुजरात के उत्तर-पश्चिम में स्थित इस गुजरात के जिले

का मुख्यालय पालनपुर है, जो हीरा उद्योग का एक प्रमुख केंद्र है। माउंटआबू और अरावली के घाटी से बहने वाली पश्चमी बनास नदी यहाँ के प्रमुख नदी है।

5. भरूच : खम्भात के खाड़ी के किनारे नर्मदा नदी के मुहाने पर बसा गुजरात के जिले का मुख्यालय भरूच है। इतिहास में इसे ब्रोच (Broach) और भृगुकच्छ के नाम से जाना जाता है।

6. भावनगर : प्राचीनकाल में भावनगर एक बंदरगाह था। यह तालाबो और मंदिरों के नगर के रूप में प्रख्यात था। 1947 तक यक रियासत था, जिसे बाद में भारत संघ में मिला लिया गया। भावनगर जिले में स्थित अलंग बंदरगाह विश्व का सबसे बड़ा जहाज तोड़ने का बंदरगाह है।

7. दाहोद : दाहोद दुधमती नदी के तट पर बसा एक छोटा सा शहर है। इसे दोहद भी कहते हैं। इसका अर्थ होता है, दो सीमाएं। राजस्थान और मध्यप्रदेश इस गुजरात के जिले की सीमाएं बनाती है। तात्या टोपे अपने अंतिम दिनों में यही रहे थे।

8. डांग : पश्चिमी घाट के उत्तर में अवस्थित इस् गुजरात के जिले का केंद्रीय नगर आहवा है। यह गुजरात का सबसे कम आबादी वाला जिला है। यहाँ 94℅ अनुसूचित जनजाति रहते हैं। यह भारत के पिछड़े जिलों में से एक है। डांग के पाँच राजा भारत के एकमात्र वंशानुगत राजघराने हैं।

9. गांधीनगर : अहमदाबाद के उत्तर साबरमती के तट पर बसा गांधीनगर गुजरात की राजधानी है। चंडीगढ़ के बाद यह भारत का दूसरा योजनाबद्ध तरीके से बनाया गया शहर है। इसे हरित नगर (Green City) कहते है।

10. जामनगर : जामनगर कच्छ की खाड़ी के दक्षिण अरब सागर से सटा हुआ है। रिलायन्स इंडस्ट्रीज का तेल रिफायनररी भारत और विश्व का सबसे बड़ा तेल रिफायनरी जामनगर में ही है।

11. जूनागढ़ : गिरनार पर्वत के समीप स्थित इस शहर को बल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से आजादी के बाद 9 नबम्बर 1947 को भारत में विलय किया गया।

12. कच्छ : कच्छ जिले का मुख्यालय भुज है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। कच्छ एक द्वीप के जैसा है। क्योंकि यह पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम में कच्छ की खाड़ी तथा उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में कच्छ का रण से घिरा हुआ है। भुज में संगमरमर से बना श्री स्वामीनारायण मंदिर सुप्रसिद्ध है।

13. खेड़ा : खेड़ा जिला का मुख्यालय नाडियाद है। 1918 ई. में खेड़ा में अंग्रेजो द्वारा किसानों से कर वसूली के खिलाफ आंदोलन हुआ, जिसे प्रथम सत्याग्रह आंदोलन भी कहते हैं।

14. मेहसाणा : यह लगभग 900 साल पुराना सूर्य मंदिर है जो प्रसिद्द है। यह जिला लोहे और स्टील के सबसे बड़े बाजारों में से एक है।

15. नर्मदा : इस गुजरात के जिले का मुख्यालय राजपिपला है।

16. नवसारी : नवसारी इस जिले का केंद्र है जो सूरत से 17 मील की दूरी पर पूर्णा नदी के तट पर बसा है।

17. पाटण : पाटण इसका मुख्यालय है। मध्यकाल में यह गुजरात का राजधानी हुआ करता था। यह सरस्वती नदी से डेढ़ km की दूरी पर स्थित है।

18. पंचमहाल : इसका मुख्यालय गोधरा है। 19वीं शताब्दी में पंचमहाल ग्वालियर के अधीन था। अंग्रेजो को जब दिया गया तो पांचों तालुका में महल था, जिससे इसका नाम पंचमहाल पड़ा।

19. पोरबंदर : मुख्यालय पोरबंदर ही है। यह गाँधीजी और कृष्ण के सखा सुदामा का जन्मस्थली है। महाभारतकाल में इसे अस्मावतीपुर कहा जाता था। यह गुजरात का सबसे सुंदर समुद्री किनारा है।

20. राजकोट : कभी यह सौराष्ट्र की राजधानी हुआ करता था। राजकोट में अंतर्राष्ट्रीय पतंग मेला का आयोजन होता है। राजकोट स्थित सोनीबाज़ार गुजरात में सोने का सबसे बड़ा बाजार है। छोटे ट्रैक्टरों की फैक्ट्री भी बहुतयात हैं।

21. सुरेंद्रनगर : पहले इसको हिल स्टेशन के रूप में किया जाता था। आज भी इसकी शुष्क हवा तपेदिक रोगियों के लिए फायदेमंद है।

22. साबरकांठा : जिला का मुख्यालय हिम्मतनगर है। जिले के अधिकतर निवासी भील एवं अन्य जनजातियाँ हैं।

23. सूरत : सुरत इसका मुख्यालय है, जो कपड़ा एवं हिरा कटाई (Diamond cutting) के लिए प्रसिद्ध है। यह सिल्क सिटी एवं डायमंड सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। तापी नदी इसके मध्य से गुजरती है।

24. तापी : इस् गुजरात के जिले का मुख्यालय वारा है।

25. वलसाड : अरब सागर के निकट इसका मुख्यालय भी वलसाड है।

26. बड़ोदरा : प्रशासनिक नगर वड़ोदरा है, इसे बड़ौदा भी कहते है। विश्वामित्र नदी के तट पर स्थित यह गुजरात का तीसरा बड़ा आबादी वाला शहर है।

27. देव भूमि द्वारिका : मुख्यालय द्वारिका श्रीकृष्ण से जुड़ा ऐतिहासिक नगर। इसे गुजरात का सर्वप्रथम राजधानी माना जाता है।

28. गिर सोमनाथ : गिर वन और सोमनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध और इसका मुख्यालय वेरावल है।

29. मोरबी : मच्छू नदी के तट पर स्थित मुख्यालय मोरबी है। यहाँ टाइल्स और घड़ी बनाने के कारखाना है।

30. बोटाद : 15 अगस्त 2013 को अहमदाबाद और भावनगर के कुछ हिस्सों को मिलाकर बोटाद जिला बनाया गया।

31. अरवल्ली : अरावली पहाड़ी के नाम पर इस जिला को 15 अगस्त 2013 को साबरकांठा जिले का विभाजन कर बनाया गया। मुख्यालय मोडासा है।

32. महीसागर : इस जिले का मुख्यालय लुणावाड़ा है।

33. छोटा उदेपुर : इसका जिला मुख्यालय भी छोटा उदेपुर है।

गुजरात के जिले के बारे में सवाल (FAQ)

1) गुजरात के कितने जिले हैं?
गुजरात के कुल 33 जिले हैं।

2) गांधी नगर यह गुजरात की क्या हैं?
गांधी नगर गुजरात की राजधानी हैं।

3) गुजरात की व्यवसायिक राजधानी क्या हैं?
अहमदाबाद यह गुजरात की व्यवसायिक राजधानी हैं।

4) 900 साल पुराना मंदिर गुजरात के किस जिले में हैं?
900 साल पुराना मंदिर गुजरात के मेहसाना जिले में हैं।

5) गुजरात का कौन सा जिला सोमनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं?
गिर सोमनाथ यह जिला सोमनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

दोस्तों आज अपने इस पोस्ट में गुजरात के जिले की जानकारी (Gujarat district Name In Hindi) को काफी अच्छे से जाना हैं। हमें आशा हैं, की आपको गुजरात के जिले की यह जानकारी अच्छी लगी होंगी। आपको अगर यह जानकारी अच्छी लगी हैं, तो कंमेंट् में जरूर बताए।