गौरव अग्रवाल (IAS) जीवन परिचय | IAS Gaurav Agrawal Biography In Hindi

IAS Gaurav Agrawal Biography In Hindi
IAS Gaurav Agrawal Biography In Hindi

दोस्तों आज हम IAS Gaurav Agrawal Biography In Hindi इस पोस्ट में भारत के IAS अधिकारी की जीवनी जानने वाले है। गौरव अग्रवाल भारत के एक सच्चे IAS ऑफिसर हैं। इन्होंने काफी कठोर परिश्रम और आत्म विश्वास से इस पद को हासिल किया हैं।

आप लोगों ने बहुत सारे परिश्रमी लोगो के प्रेरणादायक जीवनी को पढ़ा होगा, लेकिन हम आपको बता देते हैं, की गौरव अग्रवाल के जीवन की यात्रा प्रेरणादायक होने के अलावा काफी दिलचस्प है। आपको गौरव अग्रवाल की जीवनी को विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए जान लेते हैं-

IAS गौरव अग्रवाल की जीवनी | IAS Gaurav Agrawal Biography In Hindi

मुद्दाजानकारी
पुरा नाम गौरव अग्रवाल
उपनाम गौरव
पेशा आईएएस (IAS) ऑफिसर
उम्र 37 वर्ष (2021 के अनुसार)
जन्म तिथि 15 अगस्त 1984
जन्म स्थान भरतपुर, राजस्थान, भारत
लिंग पुरुष
राष्ट्रीयता भारतीय
पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मैडल मिला हैं।

गौरव अग्रवाल की निजी जानकारी (Gaurav Agrawal Early Life)

गौरव अग्रवाल का जन्म 15 अगस्त 1984 को हुआ था और उनका जन्म स्थान राजस्थान के भरतपुर जिला हैं।गौरव का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। गौरव शुरू से ही काफी मेहनती रहे हैं। उनकी उम्र साल 2021 के अनुसार 37 साल हैं और वह पेशे से एक IAS ऑफिसर हैं। गौरव अग्रवाल को राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडल भी मिला हैं।

गौरव अग्रवाल का परिवार(IAS Gaurav Agrawal Family)

गौरव अग्रवाल का परिवार एक मध्यमवर्गीय परिवार हैं। मिली जानकारी के अनुसार गौरव के परिवार में कुल 5 सदस्य रहते हैं। गौरव अग्रवाल के पिता का नाम एस सी गुप्ता हैं। उनकी माता का नाम सुमन गुप्ता हैं। गौरव अग्रवाल शादी शुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम प्रीति अग्रवाल हैं। गौरव अग्रवाल की पत्नी पेशे से एक डॉक्टर हैं। इसके अलावा गौरव की एक बेटी भी हैं, लेकिन उसके बारे में और जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। उनके परिवार में गौरव के भाई और बहन की कोई भी जानकारी अभी तक नहीं मिली हैं। इस तरह से गौरव अग्रवाल का छोटा सा परिवार हैं।

गौरव अग्रवाल की शिक्षा (Gaurav Agrawal Education)

IAS ऑफिसर गौरव अग्रवाल की स्कूली शिक्षा जयपुर के एक स्कूल से हुई हैं। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद गौरव अग्रवाल ने IIT कानपुर के महाविद्यालय मे प्रवेश किया। कुछ समय बाद गौरव अग्रवाल ने लखनऊ के महाविद्यालय से IIM से प्रबंधन का डिप्लोमा किया। अपनी शिक्षा पूरी होने के बाद अपनी डिग्री के दम पर गौरव को सिंगापुर में सिटी ग्रुप में एक निवेश बैंकर का काम मिला। गौरव अग्रवाल ने साल 2011 मे सिंगापुर से भारत लौट आये और सिंगापुर में उन्होंने लगभग 4 साल नौकरी किया था।

सिंगापुर से आने के बाद गौरव ने UPSC परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद उन्होंने परीक्षा दिया और अपने पहले ही प्रयास में वह IPS ऑफिसर बन गए। IPS बनने के बाद गौरव हैदराबाद से ट्रेनिंग करने लगे थे। लेकिन गौरव अग्रवाल इस IPS ऑफिसर की नौकरी से संतुष्ट नही थे। इसलिए गौरव ने UPSC में दोबारा परीक्षा देने का निर्णय लिया और तयारी करने लगे। गौरव ने दूसरी बार की परीक्षा मे टॉप किया था। गौरव अग्रवाल ने इस परीक्षा मे टॉप करके अपने सपनो को पूरा कर लिया।

गौरव अग्रवाल की प्रेरणादायक कहानी (Inspritional Story Of Gaurav Agrawal)

IAS ऑफिसर गौरव अग्रवाल के जीवन में बहुत सारे उतार चढ़ाव आये थे, लेकिन उन्होंने कभी हार नही माना। अपने निर्णय को उन्होंने दुनिया के सामने साबित कर दिखाया। गौरव कहते हैं, की कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प एवं इच्छाशक्ति मजबूज हो तो कुछ भी कठिन नहीं हैं। अगर हमारा इरादा मजबूत हो तो हम सब कुछ हासिल कर सकते है।

गौरव कहते हैं, की हमें अगर सफलता पाना हैं, तो हमें उस काम को एकाग्र होकर करना चाहिए और वह काम करते समय अपनी गलतियों को पहचानना चाहिए। कभी भी हमारी गलती को नजर अंदाज नही करना चाहिए, बल्कि उन गलतियों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। हमारे देश का हर युवक अगर गौरव अग्रवाल के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने सपने के पूरा करने के लिए आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम कर सकता हैं, तो उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता अपने सपने को पूरा करने के लिए।

Conclusion

तो दोस्तों आज अपने IAS Gaurav Agrawal Biography In Hindi इस पोस्ट से गौरव अग्रवाल की जीवनी को काफी अच्छे से जाना हैं। इसके अलावा उनके जीवन की हर बात को काफी बारीकी से जाना हैं। हमें आशा हैं, की आपको हमारे द्वारा लिखी यह जीवनी अच्छी लगी होगी। आपको अगर यह जीवनी अच्छी लगी हैं, तो इसे share करे। आपका IAS Gaurav Agrawal Biography In Hindi इस पोस्ट के बारे में कोई सवाल हैं, तो comment में बताए।

IAS Gaurav Agrawal Biography In Hindi: FAQs

1) गौरव अग्रवाल कौन हैं?
उत्तर: गौरव अग्रवाल एक IAS ऑफिसर हैं।

2) आईएएस गौरव अग्रवाल की उम्र कितनी हैं?
उत्तर:- आईएएस गौरव अग्रवाल की उम्र साल 2021 के अनुसार 37 साल हैं।

3) आईएएस गौरव अग्रवाल कहा के रहने वाले हैं?
उत्तर: आईएएस गौरव अग्रवाल राज्यस्थान के रहने वाले है।

4) आईएएस गौरव अग्रवाल की पत्नी का नाम क्या हैं?
उत्तर: आईएएस गौरव अग्रवाल की पत्नी का नाम प्रीति अग्रवाल हैं और वह एक डॉक्टर हैं।

5) आईएएस गौरव अग्रवाल IAS ऑफिसर के पहले क्या थे?
उत्तर: आईएएस गौरव अग्रवाल IAS ऑफिसर के पहले IPS ऑफिसर थे।

यह भी जरूर पढ़े:-