बिहार के जिले और जानकारी | Bihar All District Name In Hindi

Bihar All District Name In Hindi
Bihar All District Name In Hindi

दोस्तों इस पोस्ट में हम बिहार के जिले की जानकारी (Bihar all district name in hindi) की जानकारी को जानने वाले हैं। बिहार के जिले की संख्या वर्तमान में 38 है और इन सभी जिले की सूची, बिहार जिले की कुछ महत्वपूर्ण बाते और बिहार के जिले के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब को हमने काफी अच्छे से बताने की कोशिश किया हैं। आपको भी अगर Bihar All District Name In Hindi के बारे में जानना हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।

Bihar All District Name In Hindi (बिहार के जिले की सूची)

बिहार के 38 जिले की सूची कुछ इस तरह से हैं –

1. जिला, 2. अरवल जिला , 3. औरंगाबाद जिला, 4. कटिहार जिला, 5. किशनगंज जिला, 6. कैमूर जिला, 7. खगड़िया जिला, 8. गया जिला, 9. गोपालगंज जिला, 10. दरभंगा जिला, 11. जमुई जिला, 12. जहानाबाद जिला, 13. नालंदा जिला, 14. नवादा जिला, 15. पटना जिला, 16. पश्चिम चंपारण जिला , 17. पूर्णिया जिला, 18.पूर्वी चंपारण जिला, 19. बक्सर जिला, 20. बांका जिला 21. बेगूसराय जिला, 22. भागलपुर जिला, 23. भोजपुर जिला, 24. मधुबनी जिला, 25. मधेपुरा जिला, 26. मुंगेर जिला, 27. मुझफ्फरपुर जिला, 28. रोहतास जिला, 29. लक्खीसराय जिला, 30. वैशाली जिला, 31. शिवहर जिला, 32. शेखपुरा जिला, 33. समस्तीपुर जिला, 34. सहरसा जिला, 35. सारण जिला, 36. सीतामढ़ी जिला, 37. सिवान जिला, 38. सुपौल जिला।

बिहार जिले की जानकारी (Bihar All District Name In Hindi)

हर एक शहर की या जिले की कुछ महत्वपूर्ण बाते होती हैं। बिहार के सभी 38 जिले के नाम के साथ उस जिले की कुछ महत्वपूर्ण बातों के साथ हमने बताने की कोशिश किया हैं।

  1. अररिया जिला : अररिया जिला का मुख्यालय अररिया ही है। 1990 में पूर्णिया प्रमंडल से कट कर बना। कोसी यहाँ का प्रमुख नदी है, जो उत्तरी बिहार में बाढ़ के लिए कुख्यात है।
  2. अरवल जिला : अरवल जिले का मुख्यालय भी अरवल ही है। 2001 में जहानाबाद के कुछ भागों को काटकर अरवल जिले का निर्माण किया गया।
  3. औरंगाबाद : बिहार के जिले औरंगाबाद के नाम पर महाराष्ट्र में भी एक जिला है। बिहार के औरंगाबाद जिला का देव सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
  4. कटिहार जिला ; कटिहार पूर्णिया जिला से अलग होकर बना है। गोगाबिल पक्षी उद्यान यहाँ का प्रसिद्ध पक्षी उद्यान है।
  5. किशनगंज जिला : किशनगंज का प्रशासनिक केंद्र किशनगंज ही है। यह पहले कृष्णकुंज के नाम से जाना जाता था। 14 जनवरी 1990 ई. में यह पूर्णिया से अलग हो जिला बना।
  6. कैमूर जिला : कैमूर जिले का मुख्यालय भभुआ है।1991 से पहले यह रोहतास जिले का हिस्सा था।
  7. खगड़िया जिला : खगड़िया का जिला मुख्यालय भी खगड़िया शहर है। यह बूढ़ी गण्डक नदी के किनारे बसा है। गंगा, कोसी, गंडक यहाँ की प्रमुख नदियाँ है। सात नदियों से घिरा यह जिला फरकिया नाम से भी जाना जाता है।
  8. गया जिला : गया शहर इस जिले का प्रशासनिक केंद्र है। यह एक धार्मिक शहर है, जो फल्गु नदी के किनारे बसा है। 18वीं सदी का विष्णुपद मंदिर यहाँ का प्रसिद्ध मंदिर है।गया का तिलकुट मिठाई प्रसिद्ध है। बोधगया बौद्धों का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। भगवान बुद्ध ने यही ज्ञान बोधिसत्व पाया था। पूरी दुनिया में एकमात्र पूर्वजो के पिंडदान यही होता है।
  9. गोपालगंज जिला: गोपालगंज प्रशासनिक नगर है। उत्तर बिहार में स्थित यह जिला 2 ओकटुबर 1973 को सारण से कट कर बना।
  10. दरभंगा जिला : दरभंगा जिला उत्तरी बिहार का प्रमुख जिला में से एक है। दरभंगा शहर प्रशासनिक केंद्र है। विद्यापति, मंडनमिश्र, कुमारीलभट्ट, नागार्जुन यहाँ से प्रमुख विद्वान हुए। मखाना की खेती के लिए ये जिला प्रसिद्ध है। कुशेश्वर स्थान प्रसिद्ध मंदिर है।
  11. जमुई जिला : जमुई ही इसका प्रशासनिक केंद्र है। यह जैनों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने उज्जिहवलिया नदी के तट पर जुम्भिकग्राम में अपना ज्ञान प्राप्त किया था।
  12. जहानाबाद जिला : जहानाबाद का गठन गया जिला को काटकर किया गया। इसी जिले में प्राचीन बराबर पहाड़ी की गुफाएं है, जो सबसे प्राचीन गुफा है। मक्खलि गोसाल द्वारा आजीवक सम्प्रदाय को यह दिया गया था। यह गुफा बौद्ध,जैन, हिन्दू सभी धर्मावलंबियों के लिए महत्वपूर्ण है।
  13. नालंदा जिला : इसका मुख्यालय बिहारशरीफ है। विश्व के प्राचीनतम विश्विद्यालय में से एक नालंदा विश्विद्यालय यहीं है। मगध राज्य की प्राचीन राजधानी राजगृह इसी जिले में है। राजगीर गर्मकुण्ड के लिए प्रसिद्ध है। पावापुरी में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर निर्वाण प्राप्त किये थे।
  14. नवादा जिला : नवादा का मुख्यालय भी नवादा ही है। काकोलत जलप्रपात यही है।
  15. पटना जिला : मुख्यालय पटना बिहार की राजधानी है। प्राचीनकाल में पाटलिपुत्र, कुसुमपुर, अजीमाबाद आदि नमो से यह जाना जाता था। सिक्खों के 10वें गुरु गुरुगोविंद सिंह का जन्म यही हुआ था। गोलघर, तख्त हरमंदिर, कुम्भरार, खुदाबख्श लाईब्रेरी, दर्शनीय स्थल है। यह गंगा नदी के दाहिनी छोर पर बसा है।
  16. पश्चिम चंपारण जिला : इसका प्रसाशनिक नगर बेतिया है।
  17. पूर्णिया : पश्चिम बंगाल के दीनाजपुर जिले से सटा इस जिला का मुख्यालय पूर्णिया ही है।
  18. पश्चमी चंपारण : जिला मुख्यालय मोतिहारी।1917 में आज़ादी की पहली सत्याग्रह गांधीजी द्वारा चम्पारण से ही शुरू की गई। केसरिया का बौद्ध स्तूप, अरेराज, लोरिया नन्दन का अशोक स्तम्भ दर्शनीय स्थल हैं।
  19. बक्सर जिला : बक्सर मुख्यालय। ऐतिहासिक नगर बक्सर गंगा नदी के तट पर है। 1764 ई. में शुजाउद्दोला और मीर कासिम के बीच बक्सर युद्ध यही लड़ी गई थी।
  20. बांका जिला : इसका मुख्यालय बाँका शहर ही है। पुराणों में वर्णित सागर मंथन का मंदार पर्वत इसी जिले में है।
  21. बेगूसराय जिला : गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित बिहार के इस जिले का मुख्यालय बेगूसराय ही है। 1964 ई. में रूस एवं रोमानिया की सहायता से बरौनी में तेल शोधक कारखाना लगाया गया। राष्ट्रकवि दिनकर इसी जिले के थे।
  22. भागलपुर जिला : प्रशासनिक शहर भागलपुर है। सिल्क सिटी के रूप में विख्यात। प्राचीनकाल का विक्रमशिला विश्विद्यालय यही था। महाभारत काल में अंग प्रदेश कर्ण की राजधानी चम्पा यही थी। अजगैबीनाथ धार्मिक स्थल जहाँ से गंगा नदी को जाह्नवी कहा जाता हायही स्थित है।
  23. भोजपुर जिला : आरा इसका प्रशासनिक नगर है। 1857 के सिपाही विद्रोह के बाबू कुँवर सिंह यही जगदीशपुर के थे। आरण्य देवी, बखोरापुर काली मंदिर यही स्थित है।
  24. मधुबनी जिला : मुख्यालय मधुबनी। यहाँ का मधुबनी पेंटिंग जो महिलाओं द्वारा अधिकार बनाई जाती है विश्व प्रसिद्ध है।
  25. मधेपुरा जिला : मधेपुरा जिला का प्रशासनिक नगर भी मधेपुरा ही है।
  26. मुंगेर जिला : गंगा नदी तट पर स्थित मुंगेर प्रशासनिक केंद्र है। बंगाल के अंतिम नबाब मीर कासिम की राजधानी मुंगेर ही था।
  27. मुजफ्फरपुर जिला : उत्तरी बिहार का प्रमुख जिला का मुख्यालय बूढी गण्डक पर बसा मुजफ्फरपुर है। यहाँ का शाही लीची विश्व प्रसिद्ध है।
  28. रोहतास जिला : शाहाबाद जिले से उतपन्न रोहतास जिला के मुख्यालय सासाराम है। रोहतासगढ़ का किला और शेरशाह सूरी का मकबरा जिससे ताजमहल प्रभावित है, दर्शनीय स्थल है।
  29. लक्खीसराय जिला : बिहार के इस जिले का प्रशसनिक नगर लक्खीसराय है। 3 जुलाई 1994 को मुंगेर से अलग होके जिला बना।
  30. वैशाली जिला : इस जिले की प्रशासनिक राजधानी हाजीपुर है। विश्व का पहला गणतंत्र राज्य वैशाली ही था। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्मस्थली है। नगरवधू आम्रपाली यही की थी जो बौद्ध धर्म अपना ली थी।
  31. शिवहर जिला : बिहार का सबसे छोटा जिला। बिहार का सर्वाधिक घनत्व वाला जिला। मुख्यालय शिवहर ही है। सीतामढ़ी जिले से अलग होकर यह जिला बना है।
  32. शेखपुरा जिला : जिला मुख्यालय शेखपुरा।
  33. समस्तीपुर जिला : मुख्यालय समस्तीपुर। उत्तर में बागमती, मध्य में बूढ़ी गण्डक और दक्षिण गंगा नदी इसकी सीमा बनाती है।
  34. सारण जिला : बिहार के इस जिले का प्रशासनिक नगर छपरा है। गंगा, गण्डक और घाघरा नदी इसकी सीमा बनाती है। प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, मजहरुल हक यहाँ के प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। हरिहर नाथ तथा सोनपुर मेला विश्व प्रसिद्ध है
  35. सीतामढ़ी जिला : मुख्यालय डुमरा/सीतामढ़ी है
  36. सहरसा जिला : जिला मुख्यालय सहरसा है। प्राचीनकाल में यही पर आदि गुरु शंकराचार्य और विद्वान मण्डन मिश्र के बीच संवाद यही हुआ था।
  37. सिवान जिला : बिहार के इस जिले का मुख्यालय सिवान ही है, जो दाहा नदी के किनारे अवस्थित है।
  38. सुपौल जिला : उत्तरी बिहार का सुपौल जिला मुख्यालय भी है।

बिहार के सभी जिले की सूची और कुछ महत्वपूर्ण बातों को अपने जाना हैं।

Bihar All District Name In Hindi : FAQs

1) पटना यह जिला बिहार का क्या हैं?
पटना यह जिला बिहार की राजधानी हैं।

2) बिहार का सबसे छोटा जिला कौनसा हैं?
बिहार का सबसे छोटा जिला शिवहर हैं।

3) बिहार का कौनसा जिला गंगा नदी पर स्थित हैं?
बिहार का मुंगेर यह जिला गंगा नदी पर स्थित हैं।

4) मंदार पर्वत बिहार के किस जिले में हैं?
मंदार पर्वत बिहार के बांका जिले में हैं।

5) विष्णु पद मंदिर किस जिले में हैं?
विष्णु पद यह मंदिर बिहार के गया जिले में हैं।

दोस्तों अपने इस पोस्ट मे Bihar All District Name In Hindi की जानकारी जाना है। हमें आशा है, की आपको बिहार के जिल्हे की जानकारी अच्छी लगी होगी। आपको अगर बिहार के जिल्हे की जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे share करे। आपका कोई भी सवाल Bihar All District Name In Hindi इस पोस्ट के बारे मे है, तो comment मे बताए।