भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? | Bharat Ka Sabse Bada Railway Station Kaun Sa Hai

Bharat Ka Sabse Bada Railway Station Kaun Sa Hai
Bharat Ka Sabse Bada Railway Station Kaun Sa Hai

दोस्तों आज हम इस पोस्ट मे Bharat Ka Sabse Bada Railway Station Kaun Sa Hai? इस बारे मे जानकारी जानने वाले हैं। हमारे भारत देश का रेल सिस्टम बहुत ही अनोखा है। हमारा भारत देश दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा लोकसंख्या वाला देश है, लेकिन भारत देश क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का 7वां सबसे बड़े देश मे आता है। भारत यह बहुत बड़ा देश होने के कारण इस देश में यातायात करने के लिए ट्रांसपोर्ट की जरूरत बहुत ही ज्यादा होती है। इन कारणों की वजह से भारत के सभी राज्य में रेल मार्ग की सुविधा को उपलब्द किया है। वर्तमान मे भारतीय रेल हमारे भारत का सबसे बड़ा यातायात मान सकते है।

भारतीय रेल यह दुनिया की सबसे बड़ी रेल है। 8 मई 1845 में भारतीय रेल की स्थापना अंग्रेजी द्वारा किया गया था। आज के समय मे भारत स्वयं भारतीय रेल की उन्नति का एक मार्ग है। लगभग 1 लाख 21 हजार 407 किलोमीटर तक भारतीय रेल्वे का ट्रक है। पूरे भारत देश में वर्तमान में लगभग 7500 से 8500 रेल्वे स्टेशन उपलब्द है। हमारे भारत देश में कुछ ऐसे भी रेल्वे स्टेशन है, जो बहुत खास है।

हम आपको उन्हीं रेल्वे स्टेशन के बारे मे बताने वाले हैं, जो अपने आप मे कोई तो खासियत रखते हैं। तो सबसे पहले Bharat Ka Sabse Bada Railway Station Kaun Sa Hai इसके बारे मे जानते है और साथ ही हमारे भारत के 6 सबसे बड़े रेल्वे स्टेशन की भी जानकारी को जानते हैं। आपको सभी बड़े रेल्वे स्टेशन की जानकारी को जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़िये।

भारत का सबसे बड़े 6 रेल्वे स्टेशन (Bharat Ka Sabse Bada Railway Station Kaun Sa Hai)

1) गोरखपुर जंक्शन (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर जंक्शन यह भारत का सबसे लंबा और बड़ा रेल्वे स्टेशन है और यह उत्तर प्रदेश में हैं। दिनाँक 6 ऑक्टोम्बर 2013 को दोबारा इसका काम करने के बाद गोरखपुर जंक्शन का प्लेटफॉर्म नंबर-1 और प्लेटफॉर्म नंबर-2 की संयुक्त लंबाई 1366.4 मीटर इतनी ज्यादा हो गई है। इसी वजह से यह भारत का सबसे बड़ा रेल्वे स्टेशन हैं। गोरखपुर से हर रोज लगभग 170 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है।

2) हावड़ा रेल्वे स्टेशन (पश्चिम बंगाल)

भारत का दुसरा सबसे बड़ा और पुराना रेल्वे स्टेशन हावड़ा जंक्शन है और यह रेल्वे स्टेशन पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में है। हावड़ा जंक्शन की स्थापन साल 1854 में अंग्रेजों ने किया था। हावड़ा जंक्शन यह भारत का सबसे ज्यादा व्यस्त स्टेशन है। हावड़ा जंक्शन में रोजाना 10,00,000 से ज्यादा लोग सफर करते है। इस रेल्वे स्टेशन में कुल 23 प्लेटफार्म है और 26 रेल्वे ट्रैक हैं।

3) सियालदह रेल्वे स्टेशन

सियालदाह रेल्वे स्टेशन यह भारत का एक महत्वपूर्ण रेल्वे टर्मिनल है। यह रेल्वे स्टेशन भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में है। यह रेल्वे स्टेशन हावड़ा नगर और कोलकाता के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस रेल्वे स्टेशन की स्थापना साल 1862 में किया गया था। साल 1878 के पहले सियालदाह स्टेशन पर ट्राम चला गया था। इस रेल्वे स्टेशन में कुल 21 प्लेटफार्म हैं और 28 रेल्वे ट्रैक हैं।

3) छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (महाराष्ट्र)

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यह भारत का सबसे लोकप्रिय रेल्वे स्टेशन है और यह रेल्वे स्टेशन भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में है। इस रेल्वे स्टेशन की स्थापना साल 1887 में महारानी विक्टोरिया के नाम पर किया गया था। कुछ समय बाद साल 1996 में मराठा साम्राज्य संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में इस रेल्वे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यह रखा गया हैं।

इसके अलावा इस रेल्वे स्टेशन को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज का भी दर्जा दिया गया। इस स्टेशन को कई बार फिल्म उद्योग में भी प्रदर्शित किया गया है। इन सभी वजह से यह रेल्वे स्टेशन भारत का एक चर्चित स्टेशन है। इस स्टेशन में काफी ज्यादा मात्रा में भिड़ रहती है। इस स्टेशन में कुल 18 प्लेटफार्म हैं और विभिन्न ट्रैक्स है।

4) चेन्नई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन (चेन्नई)

भारत का सबसे बड़ा रेल्वे स्टेशन में चेन्नई सेंट्रल रेल्वे यह स्टेशन भी आता है। इस स्टेशन की स्थापना साल 1873 में किया गया था। इस स्टेशन का पुराना नाम मद्रास सेंट्रल भी था। चेन्नई सेंट्रल रेल्वे इस स्टेशन की पुरानी इमारत को कुछ समय पहले ही नया रूप दिया है। इस रेल्वे स्टेशन में कुल 17 प्लेटफार्म हैं और 30 रेल्वे ट्रैक हैं।

5) नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन (नई दिल्ली)

भारत के बड़े रेल्वे स्टेशन में यह नई दिल्ली का रेल्वे स्टेशन भी आता हैं और इस स्टेशन ने बहुत ही अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है। नई दिल्ली का यह रेल्वे स्टेशन कानपुर रेल्वे स्टेशन के साथ सबसे बड़ा इंटरलॉकिंग सिस्टम को बनाता है। साल 1926 में इस स्टेशन का निर्माण हुआ हैं। इस स्टेशन में Wi-Fi सुविधा भी उपलब्द है। इस स्टेशन में कुल 16 प्लेटफार्म और 18 रेल्वे ट्रैक हैं।

6) बिलासपुर जंक्शन (छत्तीसगढ़)

यह रेल्वे स्टेशन भारत का छटवाँ सबसे बड़ा स्टेशन है। इस रेल्वे स्टेशन की लंबाई 802 मीटर है। इस स्टेशन में कुल 9 प्लेटफार्म और 18 रेल्वे ट्रैक हैं। इस रेल्वे स्टेशन में WiFi की सुविधा भी उपलब्ध है। इस स्टेशन में हर रोज 340 के करीब ट्रैन की आवाजाही होती है।

भारतीय रेल्वे के बारे में कुछ सवाल (FAQ)

1) भारत का सबसे बड़ा रेल्वे स्टेशन कौनसा हैं?
गोरखपुर जंक्शन यह रेल्वे स्टेशन भारत का सबसे बड़ा रेल्वे स्टेशन है।

2) भारत का सबसे छोटा रेल्वे स्टेशन कौन सा है?
भारत का सबसे छोटा रेल्वे स्टेशन आईबी रेलवे स्टेशन है और यह ओडिशा राज्य में स्थित हैं।

3) भारत में कुल कितने रेलवे मंडल है?
भारत में भारतीय रेल्वे में 73 रेलवे मंडल है।

4) भारत का सबसे लंबा या बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म कहाँ है?
भारत देश में ही नही बल्कि पूरे विश्व का सबसे लंबा रेल्वे प्लेटफॉर्म गोरखपुर जंक्शन का हैं और यह उत्तर प्रदेश में स्थित है।

5) भारत के सबसे लंबे प्लेटफॉर्म की लंबाई कितनी हैं?
भारत के सबसे लंबे रेल्वे स्टेशन गोरखपुर स्टेशन की लंबाई 1366.4 मीटर है।

दोस्तों आज अपने इस पोस्ट में भारत का सबसे बड़ा रेल्वे स्टेशन कौन सा है? Bharat Ka Sabse Bada Railway Station Kaun Sa Hai? इस बारे में जाना है। इसके अलावा उन रेल्वे स्टेशन की और भी जानकारी को जाना हैं। हमे आशा है, की आपको यह सबसे बड़े रेल्वे स्टेशन की जानकारी अच्छी लगी होंगी। आपको यह रेल्वे स्टेशन की जानकारी अच्छी लगी हैं, तो इसे share जरूर करें।