दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन हैं? | Duniya Ka Sabse Amir Admi

नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट मे हम दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? इसके बारे मे जानकारी लेने वाले है।

भगवान ने मनुष्य को बनाया है और कौन मनुष्य कैसे घर में जन्म लेगा यह सब भगवान ही तय करते हैं। अगर आप एक गरीब घर में पैदा हो जाते हैं, तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीबी में मर जाते हैं तो यह सबसे बड़ी आप ही की गलती है क्योंकि मनुष्य के हाथ में मेहनत करना है। जो मनुष्य मेहनत करता है, वह कभी भी अपने फल की प्राप्ति की कामना नहीं करता क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता में बताया हैं, कि मनुष्य को सदैव कर्म करते रहना चाहिए कभी भी फल की प्राप्ति की इच्छा नहीं करनी चाहिए।

दुनिया भर में अमीर और गरीब मैं सदैव से भेद होता रहा है। जो लोग अमीर रहते हैं, वे स्वयं की मेहनत के बल पर और जो लोग गरीबी में अपना गुजारा करते हैं। उनके पास वह विचार नहीं होते हैं, जो एक अमीर इंसान में होने चाहिए थे।

आज की इस लेख में हम आपको बताएंगे 2021 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी कौन है। उसी के साथ हम आपको बताएंगे किन तरीकों से इन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते इस मुकाम को हासिल किया है और साथ ही टॉप 10 दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट भी आपको साझा करेंगे तो इसलिए को आप शुरू से लेकर अंत तक पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें जानकारी के साथ-साथ आपको मोटिवेशन भी मिलेगा और आप भी इन लोगों के बारे में जानकर अपने जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं।

2021 में दुनिया का सबसे अमीर आदमी :

2020 की वैश्विक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार अमेजॉन के मालिक जैफ बेजॉज दुनिया का सबसे अमीर आदमी थे, लेकिन 2021 में forbes की रियल time billionaire list जारी हुई थी। जिसके अनुसार दुनिया के सबसे अमीर आदमी “बर्नार्ड अर्नोल्ट “ जो की लग्जरी फैशन ब्रांड louis vuitton के मालिक है, उन्होंने अमेज़ॉन के मालिक को भी पछाड़ दिया है। इस लिस्ट के अनुसार इनकी कुल सम्पति की बात करें तो यह कुल 198.8 अरब डॉलर हो गई है जबकि अमेजॉन के मालिक जैफ बेजॉस की संपत्ति 195.9 अरब डॉलर ही थी।

बर्नार्ड अर्नोल्ट के जन्म से लेकर कंपनी संचालन का संक्षिप्त परिचय

बर्नार्ड अर्नोल्ट का जन्म 5 मार्च 1949 को रुबेक्स शहर में हुआ था जो कि फ्रांस का तीसरा सबसे बड़ा शहर है इनकी पारिवारिक स्थिति पहले से ही काफ़ी अच्छी थी क्योंकि इनके पिता भी एक कंपनी के मालिक थे इसी वजह से इन्होने एक प्रष्ठीत कॉलेज इकोले पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की उसके बाद उन्होंने अपने पिता का साथ देते हुए कंपनी को ऊंचाई में पहुंचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया।

उन्होंने 1984 में लग्जरी गुडस मार्केट से अपनी शुरुआत की इसके बाद इन्होंने टेक्सटाइल ग्रुप में अपने आप को शामिल किया इसके बाद इन्होने Louis Vouitton का स्टेक ख़रीदा जैसा कि है अपने कॉलेज के दिनों में काफी पेंटिंग्स किया करते थे इस वजह से मैं पेंटिंग से बहुत ज्यादा शौक था, इन्होंने अपने ब्रांड में मॉडर्न व कंटेम्पररी पेंटिंग को स्थान दिया।

इसके अलावा इनके पास फैडी, क्रिस्चयन डायर और जीवेंजी जैसे ब्रांड है। इनके अलावा भी इनके पास अलग अलग तरीके के कुल 70 ब्रांड है, जिनमें पेंटिंग्स भी शामिल है।

2021 में 10 दुनिया का सबसे अमीर आदमी

प्रत्येक वर्ष दुनिया की सबसे पसंदीदा पत्रिका फोर्बेस दुनिया के अमीर व्यक्तिओ की लिस्ट जारी करती है। उसी तरह 2021 में भी इसने लिस्ट जारी की है। हम आपको टॉप 10 आदमियों की लिस्ट को क्रम वाइज बताएँगे जो निम्नलिखित है –

1.बर्नार्ड अर्नोल्ट :

बर्नार्ड अर्नोल्ट फ्रांस के रहने वाले हैं। यह अपनी कंपनी LMVH के सीईओ है। इन्होंने दुनिया का सबसे अमीर आदमी अमेजॉन के मालिक जैफ बेजॉस को पछाड़ते हुए 198.8 डॉलर की संपत्ति के साथ अमीर आदमियों की लिस्ट में अपना नाम शीर्ष पर कर लिया है। इन्होंने जिस कंपनी पर इन्वेस्ट किया है। मैं दुनिया में महंगी महंगी प्रोडक्ट जैसे घड़ी, कपड़े शामिल है। महंगी ब्रांड के चलते इनको अच्छा मुनाफा हुआ और इनकी इनकम भी बहुत अधिक बढ़ गई।

2.जैफ बेजोस

बर्नार्ड अरनॉल्ट से पहले अमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस ही दुनिया का सबसे अमीर आदमी थे। इनकी कुल संपत्ति 195.9 बिलियन $ है, इन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत 1994 में की थी, जब इन्होंने कंपनी शुरू की थी उस समय यह केवल किताबों को ही सेल किया करते थे और इन्होंने समय परिवर्तन के साथ साथ बहुत सी प्रकार की टेक्नोलॉजी के माध्यम से अन्य ब्रांच में भी इन्वेस्ट किया वर्तमान समय में अमेजॉन दुनिया की सबसे बड़ी इ कॉमर्स कंपनी बन गई है।

3.एलन मस्क

वर्तमान समय में यह दुनिया की तीसरे सबसे अमीर आदमी है। इनके पास लगभग 182.1बिलियन $ की संपत्ति है इनकी कंपनी का नाम टेस्ला है, जो कि इलेक्ट्रॉनिक कार बनाती है आने वाले समय में इलेक्ट्रॉनिक कारों की डिमांड बहुत रहने वाली है जिस वजह से हमें लगता है कि यह दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की सूची में शीर्ष पर रहेंगे।

4.बिल गेट्स

बिल गेट्स का नाम कौन नहीं जानता क्योंकि अगर मैं पिछले सालों की बात करूं तो सबसे अमीर आदमी वही थे। दुनिया के क्योंकि यह एक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संचालक हैं और भी बहुत से क्षेत्रों में इन्होंने इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। जहा से इन्हें अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है।

5.मार्क जुकेरबर्ग

वर्तमान समय में सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है। मार्क ज़ुकेरबर्ग जो कि फेसबुक के मालिक हैं। फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप भी इनकी ही कंपनिया है। अगर इनकी कुल संपत्ति की बात करो तो 130.8 बिलियन $ है।

6.लेरी पैज

दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल के संस्थापक लैरी पेज ही हैं। इनकी संपत्ति की बात करूं तो 117.5 बिलियन डॉलर है इन्होंने 2006 में यूट्यूब को खरीद लिया था जो कि वर्तमान समय में काफी बूम पर है।

7.लैरी एलिसन

यह दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कंपनी ओरेकल के मालिक हैं। इनकी संपत्ति की बात करूं तो 116.3 बिलियन डॉलर है इसी के साथ ही है अमेरिका के सबसे बड़े आईलैंड के मालिक के तौर पर 41 वें पर हैं।

8.सेग्रेय ब्रिन

इनका नाम गूगल के को फाउंडर के रूप में आता है। इन्होंने लैरी पेज के साथ मिलकर के गूगल को काफी शीर्ष तक पहुंचाया है इनकी संपत्ति 112.7 बिलियन डॉलर की है।

9.वारेन बफेट

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ के तौर पर वारेन बफेट को जाना जाता है। वर्तमान समय में इनके पास 103.6 बिलियन डॉलर की सम्पति है।

10.फ्रांकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स

यह लोरियल के चेयरमैन हैं यह एक महिला है, जिनका नाम अमीरों की लिस्ट में दसवें नंबर पर आता है। इनके पास 93 बिलियन डॉलर की संपत्ति है लोरियल कंपनी की फ्रेंच की कंपनी है जो दुनिया में सबसे बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी के नाम से जानी जाती है।

दुनिया का सबसे अमीर आदमी: FAQs

1) दुनिया का सबसे अमीर आदमी का नाम क्या हैं?
उत्तर: दुनिया का सबसे बड़ा अमीर आदमी का नाम बर्नार्ड अर्नोल्ट हैं।

2) दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति किस देश का हैं?
उत्तर: दुनिया का सबसे अमीर आदमी फ्रांस देश का हैं।

Conclusion

तो दोस्तों अपने इस पोस्ट से दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? इस बात को जाना है। इसके अलावा 10 दुनिया के सबसे अमीर आदमी कौन है? इस बात को भी जाना है। हमें आशा हैं, की आपको हमारी दुनिया का सबसे अमीर आदमी की जानकारी अच्छी लगी होगी। आपको अगर सबसे अमीर आदमी की जानकारी अच्छी लगी हैं, तो इसे share करें।