भारत का सबसे बड़ा शहर | Bharat Ka Sabse Bada Shahar Kaun Sa Hai

भारत का सबसे बड़ा शहर | Bharat Ka Sabse Bada Shahar Kaun Sa Hai
भारत का सबसे बड़ा शहर | Bharat Ka Sabse Bada Shahar Kaun Sa Hai

दोस्तों आज हम इस पोस्ट मे भारत का सबसे बड़ा शहर कौनसा है उसके बारे मे जानकारी जानने वाले है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं की भारत चीन के बाद जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सब से बड़ा देश है, और क्षैत्र फल की दृष्टि से सातवां सब से बड़ा देश है।
भारत की जनसंख्या आज के समय में 138 करोड़ से भी अधिक है। भारत में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोई भी कानून ना होने की वजह से यह दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में भारत की 47 करोड़ से भी अधिक जनसंख्या शहरों में निवास कर रही थी। क्षेत्रफल और जनसंख्या के अनुपात में यह एक बहुत बड़ी जनसंख्या है जिस वजह से भारत में शहरों की बसाहट बहुत ही धनी हो गई है और भारत के कुछ शहर दुनिया में सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से हैं। इस लेख के द्वारा हम जानेंगे की भारत में जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन से शहर सबसे बड़े है।

जन संख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर महाराष्ट्र राज्य में स्थित मुंबई शहर है। मुंबई शहर की स्थापना सन 1507 में मुंबा देवी के नाम से हुई थी जो कि हिंदू धर्म की एक देवी का नाम है। मुंबा देवी का नाम समय-समय पर बदलता रहा है। मुंबा देवी का नाम बॉम्बे फिर बंबई और बाद में मुंबई रखा गया जो वर्तमान समय में हैं। मुंबई शहर में भारत की सबसे अधिक औधोगिक गतिविधियां होती हैं, जिस वजह से मुंबई भारत देश की औद्योगिक राजधानी भी है। मुंबई को सपनों का शहर भी कहा जाता है क्योंकि इस शहर में भारत की फिल्म इंडस्ट्री स्थित है जिसे बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है।

जिस वजह से भारत के सभी राज्यों के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से यहां लोग अपनी किस्मत आजमाने और अपने सपने पूरे करने आते हैं , और मुंबई की चमक धमक वाली दुनिया में यही रच बस जाते हैं। जिस वजह से मुम्बई में 50% से अधिक आबादी प्रवासी है जो भारत के अन्य दूसरे राज्यों के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की है।

मुंबई की कुल आबादी 12, 442,214 करोड़ से अधिक है। मुंबई शहर निवास कर रही आबादी एक बड़ा हिस्सा मेहनत कश मजदूरों का है जो मुंबई शहर में अन्य राज्यों से आए हैं और बॉलीवुड व अन्य कार्य क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी करके अपनी आजीविका चला रहे हैं।

मुंबई में भारत की किसी अन्य शहर के मुकाबले सबसे अधिक औद्योगिक गतिविधियां होती हैं क्योंकि मुंबई शहर में भारत के सबसे बड़े बंदरगाह हैं जिस वजह से भारत से इंपोर्ट और एक्सपोर्ट होने वाला माल यहीं से होकर जाता है। जिस वजह से बंदरगाहों में काम की तलाश में लोग भारत के कोने कोने से यहां आते हैं।

भारत की औद्योगिक राजधानी होने की वजह से मुंबई शहर में भारत के अन्य सभी राज्यों के सभी शहरों और कस्बों से लोग रोजगार की तलाश में आते हैं और यहीं पर बस जाते हैं जिस वजह से मुंबई शहर की जनसंख्या हर दिन बढ़ रही है। मुंबई शहर में भारत के लगभग हर छोटे-बड़े कारोबारियों का मुख्यालय और कार्यालय भी स्थित है।

क्षैत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर

दिल्ली भारत के प्राचीन शहरों में से एक है और दिल्ली पर एक सुनहरा इतिहास भी रहा है। दिल्ली शहर को बहुत से मुगल बादशाहों ने अपनी राजधानी भी बनाई थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर दिल्ली है। यह भारत की राजधानी भी है। भारत की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश होने की वजह से दिल्ली में केंद्र सरकार की तीनों इकाइयां संसद, कार्यपालिका और न्यायपालिका के मुख्यालय भी दिल्ली में ही स्थित है, जिस वजह से दिल्ली शहर का क्षेत्रफल भारत के अन्य किसी दूसरे शहरों के मुकाबले सबसे अधिक है।

दिल्ली का क्षेत्रफल 1483 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। दिल्ली शहर का प्राचीन नाम इंद्रप्रस्थ है। ऐसा माना जाता है कि दिल्ली को हिंदू देवता इंद्र ने बसाया था जो कि देवताओं के राजा मानें जाते हैं।

दिल्ली शहर के क्षेत्रफल का इतना अधिक होने की एक वजह यह भी है कि दिल्ली में भारत के सभी उच्च अधिकारियों के निवास स्थान स्थित हैं। भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति का निवास और भारत के प्रधानमंत्री का निवास स्थान भी दिल्ली में ही स्थित है।

भारत सरकार के अन्य कार्यों का संचालन भी यहीं से किया जाता है जिस वजह से भारत के अन्य उच्च अधिकारियों का निवास भी दिल्ली में ही है और उनके सुरक्षा में लगने वाले पुलिस बल और सुरक्षाबलों का निवास स्थान भी दिल्ली ही है। इसके अलावा भी दिल्ली में कुल 1030 सरकारी स्कूल और 16 संकाय, 86 शैक्षणिक विभाग, 77 कॉलेज और 5 अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान हैं जो दिल्ली में स्थित होने की वजह से दिल्ली में भारत के कोने कोने से छात्र छात्राएं पढ़ने आते हैं।

उपसंहार

भारत में जनसंख्या अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है जिस वजह से भारत के गांवों और शहरों में 1 वर्ग किलोमीटर में रहने वाली आबदी का घनत्व 382 है। भारत की जनसंख्या जितनी अधिक होगी उनके भरण-पोषण के लिए उतने ही अधिक रिसोर्सेज की आवश्यकता पड़ेगी जिस वजह से प्रकृति को अत्यधिक नुकसान होने की संभावना रहती है और बेरोजगारी की दर भी अत्यधिक तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़े :-
1) भारत का सबसे लंबा बांध कौनसा है?
2) भारत का सबसे ऊँचा बांध कौन सा हैं?
3) भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?
4) भारत का सबसे बड़ा रेल्वे स्टेशन कोनसा है?